कुछ महीने बाद ही होने वाली थी सिद्धू मूसेवाला की शादी, जानें कौन थी सिंगर की मंगेतर

कुछ महीने बाद ही होने वाली थी सिद्धू मूसेवाला की शादी, जानें कौन थी सिंगर की मंगेतर

नई दिल्ली, 31 मई: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया है। पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई रविवार को अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार (31 मई) को सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया है। लेकिन इन सबके बीच ये बात सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या ऐसे, वक्त हुई जब कुछ महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। वहीं जन्मदिन से 20 दिन पहले उनकी हत्या होना, उनके परिवार वालों को गहरा सदमा दे गया है। मूसेवाला 17 जून को 29 साल के होने वाले थे।

नवंबर में होने वाली थी सिद्धू मूसेवाला की शादी

नवंबर में होने वाली थी सिद्धू मूसेवाला की शादी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पहल अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने नवंबर महीने में शादी करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे।

कौन थी मूसेवाला की मंगेतर

कौन थी मूसेवाला की मंगेतर

मूसेवाला के परिवार के अनुसार, सिंगर की शादी संग्रेड्डी गांव की अमनदीप कौर से होने वाली थी। अमनदीप कौर एक कनाडाई पीआर हैं। मूसेवाला और अमनदीप कौर की दो साल पहले 2020 में मंगनी हुई थी।

मूसेवाला की शादी की चल रही थी तैयारियां

मूसेवाला की शादी की चल रही थी तैयारियां

कुछ महीने पहले मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुष्टि की थी कि गायक सिद्धू मूसेवाला विधानसभा चुनाव के बाद शादी कर लेगा और शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। उन्होंने उस वक्त कहा था, ''बस थोड़ी देर और वह कुंवारा नहीं रहेगा। हम उनकी शादी की तैयारी कर रहे हैं, जो इस साल चुनाव के बाद होगी।''

मूसेवाला की अंतिम विदाई में प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

मूसेवाला की अंतिम विदाई में प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

सिद्धू प्रशंसकों की भारी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। मूसेवाला के पिता को मंगलवार की सुबह लगभग 8:15 बजे मानसा सिविल अस्पताल बेटे का पार्थिव शरीर मिला। । इसके बाद शव को मूसा गांव में गायक के घर लाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया गया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनकी अपनी कृषि भूमि के एक हिस्से में किया गया। पंजाबी गायक के पैतृक गांव मूसा के घर के बाहर भारी पुलिस तैनाती के बीच हजारों प्रशंसकों ने नारे लगाए और मूसेवाला के गीतों के बोल गाए।

Recommended Video

    RIP Sidhu Moose Wala: पिता ने चूमा माथा, मूंछों को भी दिया ताव । Moose Wala Funeral | वनइंडिया हिंदी
    30 बार मारी गई मूसेवाला को गोली

    30 बार मारी गई मूसेवाला को गोली

    पंजाब के मनसा जिले में रविवार 29 मई को 28 वर्षीय मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि मूसेवाला पर 30 राउंड फायरिंग की गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (30 मई) को कहा कि मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग नियुक्त किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+