तिहाड़ जेल से जुड़े हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, इस तरह से होती थी गोल्डी बराड़ से बात
नई दिल्ली, 30 मई: कांग्रेस नेता और सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा में हत्या कर दी। इस घटना में मूसेवाला के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुंरत बाद कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद से पंजाब पुलिस दिल्ली और राजस्थान पुलिस के सहयोग से जांच कर रही, क्योंकि बिश्नोई गैंग इन दोनों राज्यों में काफी सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है।
Recommended Video

फोन नंबर मिला
सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार तिहाड़ जेल से जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की, तो उन्हें इस केस में एक फोन नंबर मिला। पुलिस ने कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया था। वो गैंगस्टर गोल्डी के साथ बात करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर काला राणा और काला जत्थेदी से पूछताछ कर रही है। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।

बदला लेने के लिए की गई हत्या
अगस्त 2021 में मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या कर दी गई। इस केस में सिद्धू के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम सामने आया था। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, तब वो ऑस्ट्रेलिया भाग गया। इस वजह से बिश्नोई गैंग सिद्धू मूसेवाला के पीछे पड़ा हुआ था। वहीं गोल्डी बराड़ का दावा है कि उसके भाई की हत्या में भी सिद्धू का हाथ था, लेकिन वो अपने रसूक का इस्तेमाल करके बच गया। जिस वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करवाई।

अब तक हुए ये खुलासे
सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में AN-94 रूसी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया। ये AN-94 रूसी राइफल 1994 की एवोमैट निकोनोवा मॉडल है। बदमाशों ने वारदात के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वो फरार हो गए। पुलिस को गाड़ी का नंबर तो मिला, लेकिन वो सब फर्जी निकला।












Click it and Unblock the Notifications