पंजाब एनकाउंटर: 300 पुलिस जवान, 4 घंटे तक फायरिंग, ऐसे ढेर हुए सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे

चंडीगढ़, 20 जुलाई: पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को हुआ गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के हत्यारों और पुलिस के बीच जारी मुठभेड़ 4 घंटे की फायरिंग के बाद खत्म हो गई। करीब 4 घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने दो शूटर्स को ढेर कर दिया। पुलिस ने अमृतसर के एक गांव में शूटर्स को घेर लिया था। जहां दोनों तरफ से फायरिंग की आवाजें आ रही थी। अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच यह मुठभेड़ हुई।

Recommended Video

    Attari Border Encounter: Jagroop Rupa, Manpreet Manu ढेर | Sidhu Moosewala | वनइंडिया हिंदी |*News
    तीन पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायल

    तीन पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायल

    पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े दो शूटर्स को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया कि शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु खुसा मारे गए। वहीं तीन पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। एक पत्रकार को भी गोली लगी है। साथ ही दो स्थानीय लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

    शूटर मनु और रूपा ढेर

    शूटर मनु और रूपा ढेर

    एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए एडीजीपी पंजाब प्रमोद बान, जो एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के चीफ भी हैं, उन्होंने बताया कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुई है। मौके से एक बैग भी पुलिस को बरामद हुआ है।

    टास्क फोर्स ने देखी हलचल, फिर

    टास्क फोर्स ने देखी हलचल, फिर

    एडीजीपी ने शूटर्स के होने की खबर के बारे में बताया कि हम सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों पर नजर बनाए हुए थे। हमारी टास्क फोर्स ने इस इलाके में कुछ हलचल देखी। हमने उस पर कार्रवाई की। आगे की जांच के लिए हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।

    पुरानी हवेली में थे शूटर, 300 से ज्यादा जवानों ने घेरा

    पुरानी हवेली में थे शूटर, 300 से ज्यादा जवानों ने घेरा

    जानकारी के मुताबिक गांव की एक पुरानी हवेली में शूटर छीपे हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको चारों तरफ से घेर लिया था। शूटर को दबोचने के लिए पंजाब पुलिस के 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेरा हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+