'आवाज-ए-पंजाब' के सीएम कैंडिडेट हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली। बीजेपी से अलग होकर पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के राजनीतिक पिच पर 'आवाज-ए-पंजाब' नाम की एक नई टीम बनाकर सबको चौंका दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि सिद्धू इस टीम के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं।

यहीं नहीं इस पार्टी के कन्वीनर की कमान आप पार्टी से हटाये गये सुच्चा सिंह छोटेपुर भी हो सकते है। सूत्रों की माने तो अगर सबकुछ सही रहा तो छोटेपुर बहुत जल्द 'आवाज-ए-पंजाब' का अहम हिस्सा होंगे।

वैसे इस बारे में कोई भी औपचारिक ऐलान 8 सितंबर को होगा क्योंकि इसी दिन सिद्धू इस बारे में मीडिया से मुखातिब होंगे। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने नए फ्रंट के गठन 'आवाज-ए-पंजाब' का ऐलान करते हुए बताया कि उनके साथ अकाली दल से निकाले गए नेता परगट सिंह भी शामिल हैं।

लेकिन इस बारे में विस्तार से सिद्धू 8 सितंबर को बतायेंगे। जबकि अकाली दल से निलंबित विधायक परगट सिंह ने इस नए मोर्चे से सिद्धू के जुड़ने का दावा किया है और अपने फेसबुक पर एक पोस्टर भी जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+