फैन ने कोरोना संक्रमित पिता के लिए मांगी मदद, सिद्धार्थ शुक्ला ने कर दिया बेड इंतजाम
नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, संकट के इस दौर में काफी लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने हाथ उठाए हैं, जिनमें बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी की दुनिया के लोकप्रिय नाम सिद्धार्थ शुक्ला का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। जिन्होंने एक बार फिर से एक जरूरतमंद की मदद करके लोगों का दिल जीत लिया है, इस बार 'बालिका वधू' शो के शिव ने अपनी उस फैन की मदद की, जिसके कोरोना संक्रमित पिता को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा था।

सिद्धार्थ के फैन ने संक्रमित पिता के लिए मांगी मदद
सिद्धार्थ के इस कदम की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि एक्टर की साक्षी नाम की फैन ने Twitter पर लिखा - डियर सिद्धार्थ शुक्ला मुझे आपकी मदद की जरूरत है, मेरे पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें अंधेरी के ब्रह्मकुमारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है लेकिन वहां बेड की दिक्कत है, अगर आप वहां किसी को जानते हैं तो कोई मदद कर सकते हैं?।

सिद्धार्थ ने फैन से कहा-प्लीज मुझे 5 मिनट दो
इस मैसेज को पढ़ने के बाद सिद्धार्थ ने जवाब दिया कि सॉरी अभी आपका ट्वीट देखा, क्या आपके पिता ठीक है, प्लीज मुझे 5 मिनट दो, मैं देखता हूं, मुझे बताना क्या उन्हें अभी भी मदद चाहिए और मैं कैसे तुमसे संपर्क कर सकता हूं।

'पिता के लिए अस्पताल में बेड का इंतजाम भी हो गया है'
फिर इसके चंद मिनटों बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने वापस एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि यूजर से बात हो गई है, उनके पिता के लिए अस्पताल में बेड का इंतजाम भी हो गया है लेकिन अभी उनके पिता को इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें दूसरे अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है, मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
यूजर ने सिद्धार्थ को कहा-Thank You
यूजर ने इस मदद के लिए सिद्धार्थ को धन्यवाद दिया। सिद्धार्थ के फैंस अपने एक्टर की दरियादिली से बहुत ज्यादा खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले हैं सिद्धार्थ शुक्ला
मालूम हो कि सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1985 में मुबंई में हुआ था। मूलरूप से वो इलाहाबाद के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनकी मां के अलावा उनकी दो बड़ी बहनें हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है। इसके साथ-साथ सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। सिद्धार्थ की शुरुआत से ही रूचि एथेलेटिक्स और स्पोर्ट्स में रही हैं। उनकी कद काठी देखकर दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग की सलाह दी।

'बालिका वधू' के शिव के रूप में जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ ने 2008 में अपने टीवी करियर की शुरुआत की। लेकिन साल 2013 में वो तब लोगों के दिलों पर छा गए जब उन्होंने कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' में एंट्री मारी, शिव के किरदार ने उन्हें टीवी की दुनिया का चर्चित चेहरा बना दिया, इसके बाद सिद्धार्थ ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में भी काम किया, वो करण जौहर की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के एक छोटे से किरदार में भी सिद्धार्थ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।












Click it and Unblock the Notifications