विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने एक साल से शराब को नहीं लगाया हाथ, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। देश के भगोड़े शराब विक्रेता विजय माल्या ने भले ही शराब बेचकर 'लिकर किंग' का तमगा हासिल किया हो लेकिन उनके बेटे सिद्धार्थ माल्या उनसे उलट एल्कोहल फ्री होने की पहली एनीवर्सरी को मना रहे हैं, जी हां, जूनियर माल्या के नाम से मशहूर सिद्धार्थ माल्या द्वारा हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने एक साल तक एक बूंद भी शराब न पीने की बात कही है, उनकी इस पोस्ट की जमकर तारीफ हो रही है।

सिद्धार्थ ने ने एक साल से शराब को नहीं लगाया हाथ...

सिद्धार्थ ने ने एक साल से शराब को नहीं लगाया हाथ...

सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ऐसा नहीं है कि मैं लगातार शराब पीने वाला इंसान था, हालांकि जब भी मैं ऐसा करता, मुझे अगले दिन घबराहट होती थी, चाहे मैं कम पीऊं या ज्यादा, उससे फर्क नहीं पड़ता इसलिए मैंने इसे छोड़ने का फैसला लिया, मैं इस अनुभव को इसलिए साझा कर रहा हूं, क्योंकि मुझे यह पता है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि पीने के लिए दबाव महसूस करते हैं, खासकर जब दोस्तों के साथ बाहर जाए. हालांकि अगर आपको कभी लगता है कि यह आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, तो बस रुकने का फैसला करें, दूसरों के बारे में कि वे क्या सोचेंगे, इसकी चिंता न करें।

मैंने ही उन्हें प्रेरित किया है..यह पढ़कर खुश हूं: सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने आगे लिखा है कि मैं यह बताते हुए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे शराब छोड़े हुए एक साल पूरे हो गया है, मैं उन मैसेज को देखकर भी काफी खुश हूं, जो लोगों ने यह कहते हुए भेजा है कि मैंने ही उन्हें प्रेरित किया है।

पापा की तरह रंगीन मिजाज कहे जाते रहे हैं सिद्धार्थ

पापा की तरह रंगीन मिजाज कहे जाते रहे हैं सिद्धार्थ

आपको बता दें कि सिद्धार्थ माल्या को भी अपने पिता की तरह ही पार्टी एनीमेल कहा जाता रहा है, ऐसा माना जाता रहा है कि सिद्धार्थ माल्या भी अपने पिता की तरह काफी रंगीन मिजाज हैं इसलिए मात्र 31 बरस की उम्र में सिद्धार्थ का नाम कई रूपसियों से जुड़ चुका हैं, कुछ वक्त पहले जब भारत में विजय माल्या का बिजनेस चरम स्तर पर फल-फूल रहा था तब अपने पिता के बिजनेस में सक्रिय सिद्धार्थ माल्या अक्सर पार्टी में या बार में खूबसूरत हसीनाओं से घिरे हुए नजर आते थे।

विजय माल्या की पहली पत्नी समीर के बेटे हैं सिद्धार्थ

मालूम हो कि विजय माल्या की पहली शादी एयरहोस्टेस समीर से हुई थी और साल 1987 में सिद्धार्थ का जन्म हुआ था लेकिन यह शादी ज्यादा चल नहीं पायी जिसकी वजह से सिद्धार्थ के मम्मी-पापा का तलाक हो गया लेकिन सिद्धार्थ की परवरिश में विजय ने कोई कमी नहीं छोड़ी। सिद्धार्थ के लिए विजय माल्या ने एक खुबसूरत आलीशान जिंदगी पहले से ही तैयार कर रखी थी। आपको बता दें कि सिद्धार्थ का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था, वे क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं।

दीपिका-कैटरीना के साथ जुड़ चुका है नाम

दीपिका-कैटरीना के साथ जुड़ चुका है नाम

सिद्धार्थ माल्या ने ड्रिंक कंपनी जायंट डियागो में मैनेजर पद पर नौकरी की थी लेकिन बाद में उन्होंने जॉब छोड़ दी। सिद्धार्थ भारत में वापस आए और अपने पापा की आईपीएल टीम रॉयल्स चैलेंज बैंगलुरू टीम के डायरेक्टर बन गए, जिसके बाद वो मीडिया में हाईलाइट होने लग गए, सिद्धार्थ वैसे तो मीडिया के सामने चुप ही रहते हैं बावजूद उनके अफेयर लोगों के बीच चर्चा का कारण बनते रहे हैं।

अफेयर की वजह से रहे हैं चर्चाओं में

अफेयर की वजह से रहे हैं चर्चाओं में

सिद्धार्थ का पहला अफेयर मशहूर गोल्फर र्मिला निकोलेट के साथ लाइम लाइट में आया था लेकिन सिद्धार्थ की लाइफ से निकोलेट तब आउट हुईं जब उनकी लाइफ और उनकी टीम में बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई। दोनों को आईपीएल मैच के दौरान काफी नजदीक देखा गया था लेकिन लंबे समय तक इस अफेयर की अफवाह रहने के बाद अचानक से सिद्धार्थ को कैटरीना कैफ के साथ पब्लिकली वक्त बिताते देखा गया।

फ्रीडा पिटों और सोफी चौधरी से भी जुड़ा नाम

दीपिका-कैटरीना के बाद कई पार्टियों में सिद्धार्थ को फ्रीडा पिटों और मॉडल-अभिनेत्री सोफी चौधरी के साथ डांस करते और जाम लड़ाते देखा गया, फिलहाल अब लंबे वक्त बाद सिद्धार्थ माल्या सुर्खियों में आए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर मदिरा पान को छोड़ने की बात बोलकर लोगों का काफी हैरानी में डाल दिया है , इसमें कोई शक नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+