सिद्धारमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, क्या पूरे करेंगे 5 चुनावी वादे?
कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद सिद्धारमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज। हर किसी की इस बैठक पर नजर बनी है, क्या सिद्धारमैया सरकार इस बैठक में अपने पांच चुनावी वायदों को पूरा करेगी।

Karnataka: कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद सिद्धारमैया सरकार की आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर हर किसी की नजर है। दरअसल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पांच वादे किए थे, ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट पर हर किसी की नजर है कि क्या कांग्रेस सरकार इन वादों को पूरा करती है या फिर इसे टाल देती है।
कर्नाटक में कांग्रेस को विधानसभा की कुल 224 में से 135 सीटों पर जीत मिली थी। प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के हौसले काफी बुलंद हैं। लेकिन इस जीत के बाद अब लोगों की पार्टी पर नजर है कि क्या वह अपने चुनावी वादों को पूरा करती है और जनता के भरोसे पर खरा उतरती है।
कांग्रेस के 5 चुनावे वादे
- गृह ज्योति योजना के तहत सभी को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर परिवार मुखिया महिला को हर महीने 2000 रुपए की आर्थिक मदद
- अन्न भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा
- युवा निधि योनजा के तहत दो वर्ष तक बेरोजगार स्नातक युवाओं को हर महीने 3000 रुपए, डिप्लोमा बेरोजगार जिनकी उम्र 18-25 है उन्हे 1500 रुपए प्रति माह
- शक्ति योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा
खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री केएच मुनियप्पा ने गुरुवार को कहा कि हमने पांच गारंटी का ऐलान किया था। हमने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। कल हम इसपर फैसला लेंगे। हमने वादा किया है कि 10 किलो चावल देंगे। इस बारे में कोई संदेह नहीं है, लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद हम इसे विस्तार से बताएंगे।
मुनियप्पा ने कहा कि हमने जो वादे किए हैं उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। अन्न भाग्य योजना के बारे में सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से कर्नाटक को चावल मुहैया कराने को कहेगी। अगर वो मना कर देते हैं तो हम खुद से चावल की खरीद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications