पूर्व CM सिद्धारमैया का आरोप- गोवा में MLA खरीदने के लिए BJP 50-50 करोड़ का दे रही ऑफर

सिद्धारमैया ने कहा है कि गोवा (siddaramaiah goa) में विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा 50 करोड़ के ऑफर दे रही है। बता दें कि गोवा के कई विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बेंगलुरु / पणजी, 11 जुलाई : गोवा कांग्रेस में संकट के संकेत के बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि गोवा के विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा 50-50 करोड़ रुपये के ऑफर दे रही है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, भाजपा प्रत्येक विधायक के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।

siddaramaiah

बीजेपी के साथ मिलकर दल बदलने की साजिश !

सिद्धारमैया की टिप्पणी गोवा कांग्रेस में विभाजन की अफवाहों के सामने आने के एक दिन बाद सोमवार को आई। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी विधायक माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि माइकल लोबो ने दिगंबर कामत के साथ मिलकर दलबदल की साजिश रची। कांग्रेस ने कहा कि विधायकों का दल बदलने की साजिश भाजपा के "कुल समन्वय" में रची गई।

ऑपरेशन कमल : विधायकों को पैसों का ऑफर

गोवा कांग्रेस संकट के बीच, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को आरोप लगाया, प्रत्येक विधायक के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश करके ... वे (भाजपा) लोकतंत्र में विश्वास नहीं कर रहे हैं। केवल गोवा में ही नहीं, हर जगह वे ऑपरेशन कमल करते हैं। वे पैसे की पेशकश करेंगे, विधायकों को खरीदेंगे।

Recommended Video

      Goa Political Crisis: आधी कांग्रेस गायब ! | 5 Congress MLA May Join BJP | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      भारत में ऐसी चीजें ! हमें शर्म आती है

      इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त के कारण देश की "व्यवस्था खराब" हो गई है। पाटिल ने भाजपा नेता सीटी रवि के बयान को अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने कहा कि ...40 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदा जा रहा है। इससे हमारे देश की व्यवस्था खराब हुई है। हमें शर्म आती है कि हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं।

      कर्नाटक में भाजपा के लोग 'हाथ' थामेंगे !

      गोवा की तर्ज पर क्या कर्नाटक में भी दल बदल की आशंका है ? यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक के विधायक भी भाजपा में शामिल होंगे ? कर्नाटक कांग्रेस विधायक पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा में कोई शामिल नहीं होगा, बल्कि भाजपा और जनता दल (सेकुलर) के नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

      आरोपों पर क्या बोले पूर्व CM दिगंबर कामत

      बता दें कि कांग्रेस पार्टी की गोवा इकाई में दलबदल की साजिश रचने के आरोप लगे। आरोपों के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने सोमवार को कहा कि वह "हैरान और स्तब्ध" हैं। कामत ने कहा कि उन्हें गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव के बयान से "गहरा दुख" पहुंचा है। बता दें कि दिनेश गुंडू राव ने आरोप लगाया कि कामत माइकल लोबो के साथ भाजपा के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ "साजिश" कर रहे थे।

      2017 से अफवाह, कांग्रेस छोड़ रहे दिगंबर कामत

      राव के आरोपों पर कामत ने कहा, उन्होंने दिनेश गुंडू राव (कांग्रेस गोवा प्रभारी) की प्रेस वार्ता का वीडियो देखा। बकौल कामत, दिनेश शनिवार की रात उनके घर पर ही थे। मैंने अपनी पोजिशन क्लीयर कर दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मेरे प्रति आपके अपमान के कारण कार्यकर्ता नाराज हैं, मुझे भी बहुत दुख हुआ है। इसलिए फिलहाल, मैं कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने जा रहा। कामत ने कहा कि उनके बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें 2017 से ही फैल रही हैं।

      दिनेश गुंडू राव और कामत के बीच खटास

      कामत ने कहा, अगर वह कांग्रेस से जाना चाहते तो चले जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूरी तरह से बाहर होने के बावजूद पार्टी ने उन्हें विपक्ष के नेता का पद दिया। अगर मुझे जाना होता तो मैं चला जाता। मुझे कोई नहीं रोक सकता। लेकिन फिर भी, मैंने पार्टी का नेतृत्व किया। चुनाव परिणाम आने पर मुझे विपक्ष का नेता बनाया गया। मैं कांग्रेस में हूं, आप मेरा प्रदर्शन देख सकते हैं। बकौल कामत, दिनेश गुंडू राव ने उनके बारे में ऐसा बयान क्यों दिया, उन्हें नहीं पता ?

      MLAs को उद्योगपतियों से मिले पैसों के ऑफर

      बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में माइकल लोबो को दलबदल की कथित साजिश के आरोप में बर्खास्त कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा 2/3 विभाजन की कोशिश कर रही है। पार्टी विधायकों को भारी मात्रा में धन की पेशकश की है। गोवा कांग्रेस के पूर्व सीएम गिरीश चोडनकर ने कहा कि उद्योगपतियों-माफियाओं की ओर से 40 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। हालांकि, भाजपा ने इसका खंडन किया है।

      गोवा विधानसभा की स्थिति, भाजपा के दावे

      गौरतलब है कि भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। जीत के बावजूद सीएम को लेकर सस्पेंस जैसी स्थिति देखी गई थी। प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायकों के दल बदलने की अटकलों के बीच एक चौंकाने वाला तथ्य ये भी है कि भाजपा महासचिव सीटी रवि ने दो महीने पहले ही कहा था कि भाजपा विधायकों की संख्या 30 हो जाएगी। सियासी पंडितों ने उनके बयान में कई निहितार्थ देखे, लेकिन 40 विधायकों वाली गोवा विधानसभा में 11 कांग्रेस विधायकों के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। 6 विधायक दूसरी पार्टियों यानी अन्य कैटेगरी की हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+