Siddaramaiah family tree: कुछ साल पहले सिद्धारमैया खो चुके हैं जवान बेटा, जानें पत्नी, बच्चों के बारे में
Siddaramaiah family tree: सिद्धारमैया को कर्नाटक का सीएम बनाया गया है। सिद्धारमैया ने जब पहली बार सीएम की कुर्सी संभाली थी उसके चंद साल बाद ही उनके बड़े एक्टर बेटे की मौत हो गई थी।

कर्नाटक में कांग्रेस को 13 सीटों पर मिली जीत ने काग्रेंस ने नई जान फूंक दी है ये जीत कांग्रेस के लिए वरदान है। इस जीत में जिन नेताओं के चेहरों ने अहम भूमिका निभाई है उसमें सिद्धारमैया का नाम सबसे टॉप पर है। कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा कर दिया है और सिद्धारमैया को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया है। सिद्धारमैया दूसरी बार मुख्मंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।
सीएम की कुर्सी संभालने के चंद साल बाद ही लगा था बड़ा सदमा
कर्नाटक के दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जा रहे सिद्धारमैया ने राजनीतिक करियर में जो मुकाम हासिल किया है वो अपने दम पर हासिल किया है। सिद्धारमैया राजनीति में तरक्की की सीढ़ी चढते हुए जब पहली बार कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली उसके चंद साल बाद ही उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
एक्टर बेटे की हो गई थी मौत
सिद्धारमैया सीएम के पद पर जब थे तब 2016 में अपना बड़ा बेटा खो दिया था। उनका बड़ा बेटा राकेश जो कि कन्नड़ा फिल्मों में एक्टर था उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
जवान बेटे की मौत पर टूट गए थे सिद्धू
जवान बेटे की मौत पर तत्कालीन सीएम टूट से गए थे और तब उन्होंने दुखी मन से कहा था मुझे जो दुख मिला भगवान वो दुख किसी को ना दें। मेरी बाप से मेरी तरह उसका जवान बेटा ना छिने।
क्या करती हैं सिद्धारमैया की पत्ती
सिद्धारमैया की पत्नी का नाम पार्वती सिद्धारमैया है।वो हाउस वाइफ हैं और मुश्किल से ही नजर आती हैं। पार्वती अपने परिवाार की सेवा और अपनी धर गृहस्ती में एक आम महिला की तरह स्वयं को व्यस्त रखती हैं। पूर्व सीएम पति के साथ समारोह में वो कम ही नजर आती हैं।
सिद्धारमैया का इकलौता बेटा भी है विधायक
वहीं सिद्धारमैया के अब एक मात्र बेटा यतीन्द्र सिद्धारमैया हैं, जो 2018 और अब दोबारा 2023 में भी विधायक चुने गए हैं। यतीन्द्र पहली बार वरुणा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार उन्होंने अपने पिता सिद्धारमैया को अपनी सीट दे दी थी और खुद दूसरी सीट से चुनाव लड़े और लगातार कांग्रेस के टिकट पर दोबारा जीत हासिल की।
पिता को सीएम बनाने को लेकर विधायक बेटे ने बोली ये बात
यतीन्द्र ने इस बार चुनाव जीतने के बाद कहा यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था।












Click it and Unblock the Notifications