असम में श्यामा प्रसाद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, तमिलनाडु में तीन मूर्तियों पर भगवा कपड़ा

नई दिल्ली। एक के बाद एक लगातार मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के बाद एक बार फिर से असम में मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना असम के कोकराझार जिले की है, यहां कुछ उपद्रवियों ने रबिंद्र नगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है।

Statue

खबर के मुताबिक 14 मार्च को स्थानीय लोगों ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। एक तरफ जहां असम में जनसंघ के संस्थापक की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी कुछ नामचीन लोगों की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का ताजा मामला सामने आया है। यहां नमक्कल में पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई, एमजी रामचंद्रन व द्रविदार कड़घम के संस्थापक थनतई पेरियार को भगवा कपड़े पहनाने का मामला साममने आया है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

आपको बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद पहली बार मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। यहां बुल्डोजर से लेनिन की मूर्ति को तोड़ दिया था। इस घटना के बाद तमिलनाडु में भाजपा नेता ने पेरियार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद पेरियार की मूर्ति को तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचा गया था। बाद में केरल में भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर लगे चश्मे को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें- पर्यटन मंत्री ने विदेशी यात्रियों को बिकिनी पर दिया यह खास सुझाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+