अब श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, सौतेले पिता की गिरफ्तारी पर दिया ये बयान

सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट लिखकर पूरी सच्चाई बताई है....

नई दिल्ली। कसौटी जिंदगी फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। श्वेता तिवारी ने पुलिस की दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनव कोहली ने उनकी बेटी पलक तिवारी के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद से श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के रिलेशन को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं। इस बीच श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। पलक तिवारी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

'मैं घरेलू हिंसा का शिकार हुई'

'मैं घरेलू हिंसा का शिकार हुई'

पलक तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'सबसे पहले मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया, हमारी फिक्र की और हमें सपोर्ट किया। दूसरी बात, मैं कुछ चीजों को स्पष्ट करना चाहूंगी कि इस मामले में मीडिया के पास कोई फैक्ट नहीं है। मैं पलक तिवारी, कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी, मेरी मां नहीं। न्यूज के एक पाठक के रूप में अक्सर यह भूल जाना आसान होता है कि आपको इस सच्चाई का पता नहीं है कि बंद दरवाजों के पीछे क्या होता है या मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितना धैर्य दिखाया है। यह किसी की गृहस्थी है, जिसके बारे में आप लिख रहे हैं, किसी का जीवन है, जिसपर आप चर्चा कर रहे हैं।'

'आपको किसी की इमेज बनाने का अधिकार नहीं'

'आपको किसी की इमेज बनाने का अधिकार नहीं'

पलक तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'सौभाग्य से आप में से काफी लोगों का इस तरह की जघन्य बातों से कभी सामना नहीं हुआ होगा, इसलिए आपको अपने पक्षपाती, गलत विचारों के माध्यम से किसी और पर टिप्पणी करने, चर्चा करने या उसकी एक इमेज बनाने का कोई अधिकार नहीं है। यह बहुत घृणित है। यह वो टाइम है, जब मैं अपनी मां के साथ खड़ी हूं। जबसे मैं देख रही हूं, तब से...हम सबमें वो सबसे मजबूत इंसान हैं। वो केवल मैं हूं, जिसने उनके संघर्ष के दिन देखे हैं, इसलिए एक केवल मेरी राय ही है, जो उनके लिए मायने रखती है।'

'उन शब्दों को किसी पुरुष से सुनने की उम्मीद नहीं करेंगे'

'उन शब्दों को किसी पुरुष से सुनने की उम्मीद नहीं करेंगे'

पलक तिवारी ने लिखा, 'अभिनव कोहली ने कभी भी मुझसे शारीरिक छेड़छाड़ नहीं की, या मुझे अनुचित तरीके से नहीं छुआ। इस तरह की किसी बात के फैलने या इस पर विश्वास करने से पहले यह बहुत जरूरी है कि एक पाठक के तौर पर आप उसकी सच्चाई के सभी फैक्ट जान लें, जिसपर आप आंख मूंदकर भरोसा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने लगातार गलत और परेशान करने वाली ऐसी बातें कही, जिसके बारे में केवल मेरी मां और मैं ही जानते हैं। अगर कोई भी महिला, चाहे वो जीवन के किसी भी पड़ाव पर हो, यदि उन बातों को सुन ले तो उसे बहुत शर्मिंदगी होगी और गुस्सा भी आएगा। वो ऐसे शब्द थे, जो किसी भी महिला की गरिमा पर सवाल उठाएंगे, और जिन शब्दों को आप किसी भी पुरुष से सुनने की उम्मीद नहीं करेंगे, खासकर अपने पिता से तो बिल्कुल नहीं।'

'मेरी मां मेरे लिए सबसे सम्मानित महिला'

'मेरी मां मेरे लिए सबसे सम्मानित महिला'

श्वेता तिवारी की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे बताया, 'सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे जीवन को देखना और अखबारों में हमारे बारे में पढ़ना केवल आपको हमारे संघर्षों के बारे में ही बता सकता है, लेकिन वो सब हमारे ऊपर टिप्पणी करने के लिए काफी नहीं है। आज एक गर्वशाली बेटी के रूप में, मैं यहां आपको बता रही हूं कि मेरी मां मेरे लिए सबसे सम्मानित महिला हैं। वो सबसे ज्यादा आत्मनिर्भर हैं, जिन्हें कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी।' आपको बता दें कि रविवार को ही श्वेता तिवारी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके पति अभिनव कोहली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+