'देख लो इस डरावने शख्स की सच्चाई', VIDEO में श्वेता तिवारी से बेटे को छीनते नजर आए अभिनव

नई दिल्ली, 10 मई: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की विजेता श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो उन्होंने अपने एक्स हसबैंड अभिनव कोहली से रिश्ता खत्म कर लिया है, लेकिन दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर पलटवार करते रहते हैं। इसमें ज्यादातर विवाद की वजह बच्चों की परवरिश ही रहती है। अब श्वेता ने एक वीडियो जारी किया है, जिसके बाद से उनके एक्स हसबैंड सवालों के घेरे में आ गए हैं।

रेयांश को रखना चाहती हैं दूर

रेयांश को रखना चाहती हैं दूर

दरअसल श्वेता के दो बच्चे हैं। जिसमें बेटी पलक बड़ी और बेटा रेयांश छोटा है। पलक अब काफी बड़ी हो गई हैं, जिस वजह से वो खुद की देखभाल कर लेती हैं, लेकिन रेयांश को लेकर श्वेता और अभिनव में विवाद है। अभिनव का मानना है कि श्वेता के पास रहने से उनकी परवरिश सही से नहीं हो पा रही है, जबकि श्वेता कहती हैं कि रेयांश अपने पापा के पास सुरक्षित नहीं है। वो चाहती हैं कि अभिनव उनके बेटे से जितना हो सके दूर रहे।

 बच्चे को छीन रहे अभिनव

बच्चे को छीन रहे अभिनव

श्वेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सोसाइटी का एक फुटेज शेयर किया। ये वीडियो अभिनव के उस आरोप का जवाब था, जिसमें उन्होंने कहा कि श्वेता रेयांश से उन्हें मिलने नहीं देती हैं। फुटेज में आप देख सकते हैं कि श्वेता अपने बेटे के साथ जा रही होती हैं। इस बीच अभिनव ने रेयांश को उनसे छीनने की कोशिश की।

वीडियो के साथ लिखी ये बात

वीडियो के साथ लिखी ये बात

वीडियो के साथ श्वेता ने लिखा कि सच को सामने आने दीजिए। ये वीडियो ज्यादा देर तक इस अकाउंट पर नहीं रहेगा। मैं अभी इसे डिलीट कर दूंगी। इस वीडियो को पोस्ट करने का मकसद अभिनव की सच्चाई सामने लाना है। इसी वजह से मेरा बेटा अभिनव से डरता है। वीडियो में जो घटना हुई उस वजह से मेरा बेटा डर गया था, वो रातभर ठीक से सो नहीं पाता था। उस घटना में उसका हाथ खिंच गया, जिस वजह से उसे कई दिनों तक दर्द होता रहा। वो अभी भी इस बात से डरता है कि कहीं उसके पापा ना आ जाएं।

खत्म करना चाहती हैं ड्रामा

खत्म करना चाहती हैं ड्रामा

श्वेता के मुताबिक ये वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन अभिनव की करतूतों से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने इसे जारी किया है। दूसरे वीडियो में उनका बेटा डर की वजह से बेड पर चद्दर ओढ़कर लेटा है। श्वेता के मुताबिक वो अपने बच्चे को इसे मेंटल ड्रामा से बाहर निकालना चाहती हैं, लेकिन अभिनव उसे दिमागी रूप से कमजोर कर रहा है। क्या से शारीरिक शोषण नहीं है।

पहले अभिनव ने कही थी ये बात

अभिनव कोहली ने नए वीडियो में कहा था कि श्वेता ने बोला कि मैंने कुछ भी बच्चों की परवरिश के लिए नहीं खर्च किया है। तुम्हे ये सब कहते हुए शर्म नहीं आती है? मैंने कई बार तुम्हारे खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। पैसे लेकर हजम कर लेती हो और फिर बोलती हो कि मैं पैसे खर्च नहीं कर रहा हूं। तुम पहले ही बहुत गिर गई थी, अब और ज्यादा गिर रही हो। तुमने तो हद कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+