सुशांत केस में हत्या की थ्योरी AIIMS एक्सपर्ट ने नकारी, बहन श्वेता ने कही ये बात

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चार महीने होने वाले हैं। शुरू से ही मुंबई पुलिस सुशांत की मौत को सुसाइड बता रही थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस दौरान कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। सुशांत के फैन्स लगातार इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे है, लेकिन अब फॉरेंसिक रिपोर्ट केस की कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। जिसमें हत्या की आशंका से इनकार किया गया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: AIIMS ने खारिज की मर्डर की थ्योरी, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की बहन की ये प्रतिक्रिया

    सुशांत की बहन की ये प्रतिक्रिया

    एम्स के एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम जीतेंगे (We Will Win!)। सुशांत के परिवार में श्वेता सबसे ज्यादा इस मामले में सक्रिय हैं। वो लगातार अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्हें सुशांत के फैन्स का काफी समर्थन भी मिल रहा है।

    क्या है एम्स की रिपोर्ट?

    क्या है एम्स की रिपोर्ट?

    एम्स के एक्सपर्ट ने सुशांत की मौत के मामले में हत्या की बात से इनकार किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि जिन हालातों में मौत हुई थी, उसमें किसी भी तरह का फाउल प्ले नहीं है और ये एक आत्महत्या का मामला है। इससे पहले सुशांत के शरीर में किसी भी प्रकार के जहर की बात को भी एम्स ने खारिज कर दिया था। हालांकि एम्स की टीम ने ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का समय ना होने पर सवाल उठाते हुए कूपर अस्पताल पर पोस्टमार्टम में लापरवाही करने का आरोप लगाया था।

    अब क्या करेगी सीबीआई?

    अब क्या करेगी सीबीआई?

    आपको बता दें कि अब तक सीबीआई इस केस की जांच हत्या के एंगल से कर रही थी। अब जब फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने हत्या की बात से इनकार किया है, तो जांच का फोकस आत्महत्या के कारण पर होगा। सीबीआई ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर किन लोगों की दबाव और किस वजह से सुशांत ने सुसाइड किया। सुशांत की मौत के बाद एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कैमरा और दो मोबाइल फोन सीज किए गए थे, जिसकी पड़ताल सीबीआई की टीम कर रही है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+