फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल मैच में ताइवान की ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु
पेरिस। फ्रेंच ओपन 2019 महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ताइवान की ताई जू यिंग से हार गईं। 74 मिनट चले इस खेल में यिंग ने सिंधु को 16-21, 26-24, 17-21 से हराया। सिंधु और ताइवान की यिंग के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। सिंधु पहले 18 मिनट में ही 1-0 से यिंग से पीछे रहीं। दूसरे सेट में सिंधु की मजबूत शुरुआत के साथ 8-5 की लीड ली, लेकिन यिंग ने फिर सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए अपना सुरक्षात्मक खेल जारी रखा।

सेकंड सेट में सिंधु की सधी हुई शुरुआत रही और उन्होंने 8-5 की लीड भी ले ली थी लेकिन इसके बाद यिंग ने एक बार फिर सेट में वापसी की। सिंधु ने लगातार हमले जारी रखे लेकिन यिंग ने अपना डिफेंसिव खेल जारी रखा।
24 मिनट चले फाइनल सेट में सिंधु तमाम कोशिशों के बावजूद यिंग से यह सेट 17-21 से हार गईं। इसके साथ ही सिंधु की फ्रेंच ओपन की चुनौती खत्म हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले साइना नेहवाल भी साइना नेहवाल कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद कोरिया के एन सी यंग से हारकर फ्रेंच ओपन के महिला एकल से बाहर हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications