प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर पहुंचने से पहले बंद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर चुनावी सभा के लिए पहुंच रहे हैं। यहां वो 1 घंटे रुकेंगे। Corcom ने जारी किए गए बयान में केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाए हैं।
इंफाल। मणिपुर के विद्रोही समूहों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान मणिपुर बंद करने का ऐलान किया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी प्रचार के लिए शनिवार (25 फरवरी) को पहुंच रहे हैं। वहीं गुरुवार देर रात (23 फरवरी) कोआर्डिनेटिंग कमेटी (Corcom) ने एक बयान जारी कर कहा कि 25 फरवरी को सुबह 6 बजे शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक पीएम मोदी राज्य की राजधानी इंफाल से जाते नहीं।

पुलिस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 1 घंटे के दौरे के वक्त कानून व्यवस्था ना बिगड़ने पाए इसके लिए सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं। Corcom ने जारी किए गए बयान में केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाए हैं। Corcom की ओर से कहा गया है कि सरकार ने पीढ़ियों से शांति और तालमेल के साथ रहने वाले समुदायों के बीच दूरी बढ़ा दी है।
बयान में कहा गया है कि जनता 'कर्फ्यू' के दौरान बाहर ना निकले। हालांकि मीडिया और आवश्यक सेवाओं में लोगों छूट दी गई है। एक अधिकारी ने कहा कि ये विद्रोही समूह हमेशा केंद्र से आने वाले गणमान्य लोगों का बहिष्कार करते हैं। इस मसले पर पुलिस का कहना है ऐसी पब्लिक कर्फ्यू के दौरान लोग घर में ही रहते हैं। किसी भी पब्लिक फंक्शन में कम ही लोग पहुंचते हैं।
दूसरी ओर राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने मांग की है कि पीएम मोदी इस दौरे के समय नेश्नलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड Isak-Muivah के बारे में विस्तार से बताएं। यही मांग महिला और छात्र कार्यकर्ताओं ने भी की है। बता दें कि मणिपुर में 4 और 8 मार्च को दो चरणों से मतदान सपंन्न कराए जाएंगे। इसके परिणाम 11 मार्च को आएंगे।
ये भी पढ़ें: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा' को बैन करने पर बिफरा ट्विटर












Click it and Unblock the Notifications