... तो इस मजदूर नेता के पास है 7 करोड़ का मकान

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा की प्रत्याशी सुभाषिनी अली ने 7 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति सहित 7.8 करोड़ की संपत्ति दर्शायी है। निर्वाचन आयोग को सौंपे गए अपने शपथ पत्र में अली ने 2012-2013 में अपनी सालाना आय 12.67 लाख रुपये दर्शाई है और कहा है कि उनके पास 29.74 लाख की चल संपत्ति है।
यह भी पढ़ें - देश के 'कुबेर'
उनकी चल संपत्ति में बैंक में जमा 20 लाख रुपये, 6 लाख के आभूषण और 3 लाख में खरीदी गई एसयूवी है। इसी के साथ अचल संपत्ति में दिल्ली में स्वयं की खरीदी गैर कृषि भूमि जिसकी मौजूदा कीमत 30 लाख रुपये और कानपुर में एक मकान जिसकी वर्तमान कीमत 25 लाख रुपये है।
आजाद हिंद फौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के निकटतम सहयोगी कर्नल प्रेम सहगल और कैप्टन लक्ष्मी सहगल की बेटी सुभाषिनी अंग्रेजी में स्नातकोत्तर हैं और उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है।
अपने शपथ पत्र में अली ने यह भी स्पष्ट किया है कि 'आपसी मतभेद' के कारण वे अपने पति से पिछले 14-15 वर्षो से अलग रह रही हैं, इसलिए वे यह बताने में असमर्थ हैं कि उनके पति इस समय कहां और क्या कर रहे हैं। हालांकि मजदूर नेता के तौर पर उनकी ख्याति हमेशा से रही है।












Click it and Unblock the Notifications