'तौकते' तूफान से डरीं श्रुति हासन, वीडियो में बोलीं- ऐसा लग रहा है खिड़कियां उड़ जाएंगी

'तौकते' तूफान से डरीं श्रुति हासन, वीडियो में बोलीं- ऐसा लग रहा है खिड़कियां उड़ जाएंगी

मुंबई, 18 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन 'तौकते' चक्रवाती तूफान से बहुत डर गई हैं। इसका डरावना अनभुव अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो वीडियो साझा किए हैं, एक वीडियो में वह मुंबई में होती बारिश दिखा रही हैं तो वहीं एक अन्य वीडियो में श्रुति हासन ने मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं की आपबीती सुना रही हैं। वीडियो में श्रुति हासन ने यह भी बताया कि अच्छा हुआ कि वह घर पर अकेले नहीं थीं। चक्रवाती तूफान 'तौकते' के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच सोमवार (17 मई) को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी।

Shruti Haasan

श्रुति हासन ने वीडियो में 'तौकते' चक्रवात को बहुत डरावना अनुभव कहा। उन्होंने कहा, ''तूफान कभी नहीं खत्म होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि मेरी खिड़कियां उड़ सकती हैं। यह बहुत डरावना है। भगवान का शुक्र है कि आखिरी लॉकडाउन की तरह नहीं था, जब मैं घर पर अकेली थी।'' एक अन्य वीडियो में श्रुति ने अपनी खिड़कियों को तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण खड़खड़ाहट करते हुए दिखाया। श्रुति हासन इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ रह रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था।

सोमवार को चक्रवाती तूफान 'तौकते' की वजह से मुंबई में 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भर हवाएं चल रही थीं। जिससे शहर के कई हिस्सों में उड़ान संचालन और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। बारिश के मद्देनजर मुंबई में पुलिसकर्मियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के अधिकारियों ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा है। वहीं मछुआरों से समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।

बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक हर पुलिस स्टेशन में लाईफ जैकेट, प्राथमिक उपचार किट, रस्सियों, आपात लाईट व्यवस्था, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था की गई है। ताकी लोगों को फौरन मदद दी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+