Shripad Naik: अटल से लेकर मोदी तक जलवा! 6 बार के सांसद श्रीपद नाइक की फिर मोदी कैबिनेट में एंट्री
Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार 3.0 (Modi Cabinet 3.0) में कुछ ऐसे बीजेपी दिग्गज हैं, जिनके पास सरकार में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। श्रीपद नाइक (Shripad Naik) एक ऐसे ही दिग्गज नेता है, जिन्होंने सिर्फ मोदी सरकार ही नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में काम किया है। लोकसभा चुनाव 2024 उनके लिए छठवां मौका है, जब वे सांसद के रूप में चुने गए। उन्हें एक बार फिर मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है।
गोवा से छठी बार सांसद बने श्रीपद नाइक को मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव में गोवा संसदीय सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।

नाइक पिछली मोदी सरकार में नाइक 2021 से पर्यटन के साथ-साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री थे। उन्होंने इसके अलावा आयुष मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा राज्य मंत्री और संस्कृति एवं पर्यटन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications