सिंगर श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है नाम

सिंगर श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है नाम

मुंबई, 2 जून: सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे के जन्म के 11 दिन के बाद आज उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। श्रेया ने बुधवार दोपहर पति श‍िलादित्‍य के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो बेटे को भी गोद में लिए हुए हैं। श्रेया ने अपनी पोस्ट में बताया है कि घर आए इस नए मेहमान का नाम उन्होंने देवयान मुखोपध्याय रखा है।

श्रेया ने 22 मई को दिया बेटे को जन्म

श्रेया ने 22 मई को दिया बेटे को जन्म

श्रेया ने 22 मई को उनके बेटे ने जन्म दिया है। आज उन्होंने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- देवयान मुखोपाध्याय, ये 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक ने जब वो पैदा हुआ, हमारे दिलों को प्यार से भर दिया। सिर्फ एक मां और पिता ही अपने बच्चे के लिए इस प्यार को महसूस कर सकते हैं।

श्रेया ने 2015 में शिलादित्य से की थी शादी

श्रेया ने 2015 में शिलादित्य से की थी शादी

मालूम हो कि श्रेया ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को 10 साल से ज्यादा वक्त तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के छह साल बाद अब श्रेया मां बनी हैं। दोनों का यह पहला बच्चा है। इससे पहले श्रेया ने देवयान के लिए वेलकम केक काटा था। उससे पहले उन्होंने अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की थीं।

अपने करियर में कई हिट गाने गा चुकी हैं श्रेया घोषाल

अपने करियर में कई हिट गाने गा चुकी हैं श्रेया घोषाल

हिन्दी फिल्मों में श्रेया गायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। पश्चिम बंगाल में जन्मीं श्रेया घोषाल सबसे पहले चर्चा में साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के लिए गाकर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने 'डोला रे' गाना गया, जो खूब हिट हुआ। हिंदी गानों के अलावा बंगाली और दूसरी भाषाओं में भी श्रेया गा चुकी हैं। श्रेया को 26 साल की उम्र में गायकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+