SHRESHTA NETS: अब 24 मई को नहीं शुरू होगी श्रेष्ठा 2024 की परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल
SHRESHTA NETS 2024: आवासीय शिक्षा योजना के तहत SHRESHTA NETS परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसके लिए एनडीए ने नया शेड्यूल जारी किया है। अब ये परीक्षा 24 मई से नहीं शुरू होगी।
लोकसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) SHRESHTA NETS 2024 की परीक्षाएं टाल दी हैं। 24 मई को होने वाली परीक्षा अब 11 मई को होगी।

एनटीए ने एक्स पर पोस्ट में SHRESHTA NETS 2024 की तरीख में बदलाव की जानकारी देते हुए लिखा, "12 मार्च 2024 की सार्वजनिक सूचना के क्रम में यह सूचित किया जाता है कि भारत के कुछ राज्यों में चुनावों के कारण 24 मई 2024 को निर्धारित श्रेष्ठा 2024 परीक्षा 11 मई 2024 को स्थगित कर दी जाएगी।"
SHRESHTA NETS 2024 क्या है?
SHRESHTHA Yojana के जरिए सरकार अनुसूचित जाति के नागरिकों का विकास करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालित करती है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के छात्रों को आवासीय शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। स्कीम का उद्देश्य अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करवाना, अनुसूचित जाति के छात्रों के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं के बीच विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है। इसके अलावा स्कीम के जरिए छात्रों के समग्र विकास भी सुनिश्चित किया जाता है।
श्रेष्ठ योजना के क्या लाभ हैं?
श्रेष्ठ कार्यक्रम के लिए चयनित छात्र चयनित स्कूलों में ब्रिज कोर्स कर सकते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों की स्कूल के माहौल के अनुकूल ढलने की क्षमता में सुधार करना होगा। ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क का 10% संबंधित विभाग वहन करेगा। चयनित छात्रों को 9वीं और 11वीं कक्षा में देशभर के सीबीएसई से संबद्ध सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। इस शिक्षा कार्यक्रम के तहत इन छात्रों की स्कूल फीस और हॉस्टल फीस सहित पूरी फीस माफ कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications