इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन के साथ करें कान्हा का स्वागत, देखिए बेहतरीन आइडियाज

Shree Krishna Janmashtmi Rangoli Ideas: जैसे ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आता है, गलियों से लेकर घर-आंगन तक रंग और भक्ति का संगम दिखाई देने लगता है। मंदिरों में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती है और घरों में तैयारियां जोरों पर होती हैं।

इसी उत्सव का एक खास हिस्सा है रंग-बिरंगी रंगोलियां, जो न केवल घर को सजाती हैं, बल्कि त्योहार के आनंद को कई गुना बढ़ा देती हैं। कान्हा के चरण, मोर पंख और बांसुरी से सजी ये रंगोलियां भक्तों की श्रद्धा और कला का अद्भुत मेल पेश करती हैं। इस साल 16 अगस्त को जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा।

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

कान्हा के चरणों से सजी रंगोली

कई जगहों पर रंगोली में नन्हे-नन्हे कान्हा के चरणों के निशान बनाए जाते हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि भगवान कृष्ण घर पधार चुके हैं। कुछ लोग रंगोली में बांसुरी, मोर पंख और माखन की मटकी जैसी आकृतियां भी बनाते हैं, जिससे जन्माष्टमी का माहौल और भी रंगीन हो जाता है।

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025
Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

प्राकृतिक रंगों का प्रयोग

कई लोग इस मौके पर प्राकृतिक रंगों और फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाते हैं, जिससे न सिर्फ रंगोली खूबसूरत दिखती है, बल्कि आसपास की हवा में भी खुशबू फैल जाती है। इससे त्योहार का आनंद और बढ़ जाता है।

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

मिलकर सजता त्योहार

रंगोली बनाना केवल सजावट नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का भी एक तरीका है। बच्चे और बड़े मिलकर रंगोली बनाते हैं और इस दौरान हंसी-खुशी का माहौल छा जाता है।

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

Shree Krishna Janmashtami Rangoli Ideas 2025

ये भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+