Bihar News: श्रावणी मेला करोड़ों लोगों की आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक: CM सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले को आस्था, एकता और सामुदायिक सेवा का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रोन शो, बेहतर तीर्थयात्री सुविधाओं और चल रही बुनियादी ढांचे की योजनाओं का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला विश्व के सबसे बड़े समाजवाद का उदाहरण है, जिसमें एक बोली, एक कपड़ा और एक लक्ष्य होता है।

Shravani Mela in Sultananganj Highlights Devotion

मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक सेवक स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के धानिक बेलारी पंचायत में श्रावणी मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुल्तानगंज में भव्य ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवरिया ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। भागलपुर, बांका और मुंगेर जिलों में लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा के दौरान क्षेत्र का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में श्रावणी मेला से जुड़ता है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पूरी भक्ति भावना के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। इस कठिन यात्रा के दौरान क्षेत्र के लोग भी पूरी श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला में योगदान देने वाले स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलता है और यह आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल समेत सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि धानिक बेलारी पंचायत का आयोजन स्थल भागलपुर, मुंगेर और बांका के संगम क्षेत्र में आता है। उन्होंने श्रावणी मेला के बेहतर आयोजन के लिए भागलपुर प्रशासन को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के अनुसार मेला क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने पैदल पथ पर बेहतर बालू की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने को लेकर जीविका दीदियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी कराई गई है, जिसके लिए पर्यटन विभाग को बधाई दी।

सुल्तानगंज ब्रिज नवंबर 2027 में होगा चालू

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुल्तानगंज ब्रिज नवंबर 2027 में चालू हो जाएगा। वहीं, बाढ़ के कारण भागलपुर के बिक्रमशिला पुल की मरम्मत का काम 15 दिनों बाद दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रावणी मेला का आयोजन हर वर्ष बेहतर तरीके से हो और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की आस्था से पूरी तरह जुड़ा हूं: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कामना है कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे, बिहार समृद्ध हो और देश विकसित हो। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज में ड्रोन के माध्यम से लेजर शो का भी आयोजन किया जा रहा है और श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों से इसका आनंद लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं सुल्तानगंज पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होना चाहते थे, लेकिन पटना में अत्यधिक कार्यक्रम होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वह श्रद्धालुओं की भावना और उनकी आस्था से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने श्रावणी मेला के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सांसद अजय मंडल, विधायक ललित नारायण मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+