'आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा', 2 साल पहले ही पुलिस को श्रद्धा ने बताया था कि क्या होने वाला है?

Shraddha Mumbai Police Letter: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 18 मई को श्रद्धा की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा दिल्ली पुलिस ने 6 महीने बाद किया। आफताब इतना क्रूर था कि उसने हत्या के बाद चॉपर से उसकी लाश के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए और 18 दिनों तक उनको दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा। इस पूरे हत्याकांड को लेकर आरोपी आफताब ने कई ऐसा राज खोले हैं, जिनको सुनकर दिल्ली पुलिस भी दंग रह गई। इस बीच अब एक और ऐसी जानकारी सामने आई है, जिससे मालूम चला है कि श्रद्धा के साथ आफताब रिलेशनशिप में आने के बाद से ही हिंसक बर्ताव करता था। इतना ही श्रद्धा ने यह भी बताया था कि वो उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

23 नवंबर 2020 को मुंबई पुलिस को लिखा लेटर

23 नवंबर 2020 को मुंबई पुलिस को लिखा लेटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा ने आफताब को लेकर मुंबई पुलिस को 2 साल पहले अपनी शिकायत में मारपीट के बारे में बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक एप्लीकेशन दिया था, जिसमें बताया था कि आफताब उसे साथ हिंसक बर्ताव करता है। उसके साथ मारपीट की जाती है। ऐसे में अगर टाइम पर उसके लिव इन पार्टनर पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जान चली जाएगी।

'आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा', पुलिस को बताया था

'आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा', पुलिस को बताया था

श्रद्धा ने अपने टुकड़े-टुकड़े होने का अंदेशा पहले ही पुलिस को लिखे लेटर में जता दिया था। मुंबई पुलिस को लिखे पत्र में श्रद्धा ने साफ लिखा था कि आफताब ने उसके मारने की कोशिश की है। इतना ही नहीं श्रद्धा ने आफताब के बारे में उसकी फैमिली को भी बताया था, लेकिन आफताब के परिवार ने कोई कदम नहीं उठाया और उस ही का नतीजा है कि श्रद्धा की निर्ममता से हत्या कर आरोपी आफताब ने उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

2 साल पुराने इस लेटर ने खोले कई राज

2 साल पुराने इस लेटर ने खोले कई राज

2 साल पुराने इस लेटर से साफ पता चलता है कि रिश्ते में आने के बाद से ही आफताब उसके साथ हाथापाई करता था। इतना ही नहीं श्रद्धा ने अपने लेटर में इस बात का भी खुलासा था कि उसे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी आफताब देता है। वहीं आफताब ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी, जिससे अस्पताल में भर्ती भी श्रद्धा को एडमिट होना पड़ा था।

सुसाइड करने की धमकी भी देता आफताब

सुसाइड करने की धमकी भी देता आफताब

मुंबई पुलिस को लिखी अपने लेटर में श्रद्धा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि आफताब उसे सुसाइड करने की धमकी भी देता था, जिसकी वजह से वो डर जाती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में आफताब ने श्रद्धा से बाद में माफी मांग ली थी, जिसके बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने आफताब के तीन दोस्तों के बयान दर्ज किए है। अब तक 17 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+