'मुझे बचा लो, आफताब मार डालेगा', श्रद्धा वाकर ने एक बार मांगी थी मदद, उसके दोस्त ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
श्रद्धा वाकर हत्या मामले में उसको एक दोस्त ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। श्रद्धा के दोस्त लक्षमण नादर ने बताया कि सबसे पहले महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले उसके परिवार को उसकी 'लापता' के बारे में सचेत किया था।
श्रद्धा वाकर हत्या मामले में उसको एक दोस्त ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। श्रद्धा के दोस्त लक्षमण नादर ने बताया कि सबसे पहले महाराष्ट्र के पालघर इलाके में रहने वाले उसके परिवार को सितंबर में उसकी 'लापता' के बारे में सचेत किया था। इसके बाद ससनीखेज हत्याकांड की जांच हुई। इंडिया टुडे के मुताबिक, श्रद्धा वाकर के दोस्त लक्ष्मण नादर ने बताया कि उनके और आफताब के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े होते थे।

पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी
नादर ने कहा कि एक बार उसने मुझसे व्हाट्सएप पर कॉन्टैक्ट किया और अपने घर से रेस्क्यू करने के लिए कहा। उसने कहा कि अगर वह उस रात आफताब के साथ रही, तो वह उसे मार डालेगा। लक्ष्मण ने आगे कहा कि उसने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर श्रद्धा को छतरपुर स्थित उसके फ्लैट से बचाया और यहां तक कि आफताब को चेतावनी दी कि वे पुलिस में शिकायत करेंगे।

श्रद्धा के बारे में पूछना चाहा
उन्होंने कहा कि आफताब के प्रति श्रद्धा को लेकर हम पुलिस के पास नहीं पहुंचे। लक्ष्मण ने कहा कि बाद में श्रद्धा ने 2 महीने तक उनसे संपर्क नहीं किया तो उसे चिंता होने लगी। उन्होंने कहा कि काफी दिनों तक उसने मेरे किसी भी मैसेज का जवाब नहीं दिया। अंत में मैंने कॉमन फ्रेंड्स और अन्य लोगों से श्रद्धा के बारे में पूछना शुरू किया। उसके ठिकाने का पता नहीं लगने के बाद मैंने उसके भाई को सूचना दी। कई दिनों तक कोई संपर्क नहीं होने से फिर पुलिस में शिकायत की गई।

आखिरकार कर दी हत्या
इस बात का पता चलने पर श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा, तो आफताब नाराज हो गया। जिसने आखिरकार उसकी हत्या कर दी।

शव के किए 35 टुकड़े
बता दें कि श्रद्धा की उसके प्रेमी और लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को 35 टुकड़े कर दिए। उन्हें एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया और फिर पहचान से बचने के लिए उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों पर बिखेर दिया।

पुलिस ने सुलझा ली गुत्थी
दिल्ली पुलिस आखिरकार आफताब तक पहुंच गई, उसे गिरफ्तार कर लिया और आखिरकार उसने उस शैतानी अपराध को कबूल कर लिया। जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। महीनों की जांच और पूछताछ के बाद, दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली।
यह भी पढ़ें- Love, Marriage and Women: आफताब द्वारा मर्डर पर सवाल उठाने वाले श्रद्धा के प्रेम पर सवाल क्यों नहीं उठाते?
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications