Shraddha Walker Case : फॉरेंसिक साइंस लैब में दिखा आफताब, पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ
Shraddha Walker Case में Aftab Poonawalla के बयानों से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। सच जानने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। shraddha walker case aftab poonawalla delhi police forensic laboratory
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में आरोपी आफताब के रूख को देखते हुए दिल्ली पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज सच का पर्दाफाश करना है। नारको टेस्ट के बाद अब फॉरेंसिक साइंस लैब में परीक्षण के लिए ले जाए गए हत्यारोपी आफताब अमीन पूनावाला और दिल्ली पुलिस के जवानों की सिविल ड्रेस वाली तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं।

हत्यारोपी की सिक्योरिटी पर चिंता
आफताब के साथ पुलिस किसी सफेद रंग के वाहन से किसी दूसरी लोकेशन पर जाती दिखी। वीडियो के शुरुआती हिस्से में आफताब एक शख्स से बात कर देखा जा सकता है। पुलिसवालों के हावभाव से ऐसा लगा कि उन्हें मीडिया के कैमरों का पता लग गया। संभवत: कैमरे का पता लगने के कारण अचानक सभी लोग आरोपी आफताब को लेकर फॉरेंसिक साइंस लैब से किसी दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट हो गए। बता दें कि कुछ दिनों पहले श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की सुरक्षा के बारे में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रयासों के बारे में रिपोर्ट सामने आई थी।
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ
श्रद्धा मर्डर केस पर ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को हत्यारोपी आफताब पूनावाला का फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। रोहिणी में FSL कार्यालय में दिल्ली पुलिस ने पॉलीग्राफ परीक्षण शुरू कराया। बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के जंगलों में फेंकने से पहले एक रेफ्रिजरेटर में संरक्षित किया था।
दो चरणों में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एफएसएल के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा, "आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए प्री-मेड सत्र और वैज्ञानिक सत्र चल रहे हैं।"
क्या सुलझ गई मर्डर मिस्ट्री ?
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के पिता की शिकायत के आधार पर आफताब को गिरफ्तार कर छह महीने पुराने हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। हालांकि, आफताब के बयानों में विरोधाभास के अलावा उसके वकील ने दावा किया है कि उसने कोर्ट के समक्ष हत्या का आरोप कबूल नहीं किया है, ऐसे में हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझी नहीं दिखती।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR
रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग साइट पर मिले और रिश्ता बढ़ने पर छतरपुर में किराए के मकान में रहने लगे थे। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि आफताब ने करीब 6 महीने पहले विगत 18 मई को ही श्रद्धा की हत्या कर दी थी।
क्या हैं वारदात पर अब तक की मीडिया रिपोर्ट्स
अपनी जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपी आफताब न अमेरिकी क्राइम थ्रिलर वीडियो देखने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उपकरण जुटाए और बॉडी के टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए। जांच दल के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के शरीर को काटने से पहले मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा। पुलिस ने कहा कि इंटरनेट पर अपने अपराध के सभी निशानों को हटाने के तरीकों पर रिसर्च करने के बाद, आफताब ने छतरपुर अपार्टमेंट के फर्श पर कुछ रसायनों की मदद से खून के धब्बे पोंछे और सभी दागदार कपड़ों को भी नष्ट कर दिया। शव को बाथरूम में घसीट कर ले गया। रेफ्रिजरेटर खरीदा जिसमें शरीर के कटे हुए अंगों को जमा किया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications