Shraddha Case: 'आफताब चाकू चलाने और मांस को संरक्षित रखने में एक्सपर्ट', कोर्ट में पुलिस की दलील
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब ने काफी वक्त तक सेफ का काम किया। ऐसे में उसको चाकू अच्छे से चलाने और मांस को संरक्षित रखने का पूरा ज्ञान है।

श्रद्धा वॉकर केस की सुनवाई जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में लिखित दलील जमा की, जिसमें बताया गया कि आरोपी आफताब पूनावाला एक ट्रेन्ड सेफ है, जिसको मांस को काटने और उसको संरक्षित रखने का अच्छा ज्ञान है। इसके अलावा आरोपी को चाकुओं को संभालने में एक अजीबोगरीब विशेषज्ञता हासिल थी। जिसका फायदा उसने इस हत्याकांड में उठाया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट ने आगे कहा कि घटना के बाद आफताब के घर से अजीबोगरीब चाकू बरामद हुए थे। उसको उन चाकुओं को अच्छे से साफ करने का भी अनुभव था। मामले में परिस्थितिजन्य साक्ष्य मजबूत थे और ये अभियुक्तों के अपराध की ओर इशारा करते हैं। पुलिस के मुताबिक घटना का पता हत्या के 6 महीने बाद चला, ऐसे में अधिकांश निशान नष्ट हो गए थे। ये मामला पूरी तरह से परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित है। सबूतों को लाइन से देखने पर ये पता चलता है कि आफताब ने ही ये अपराध किया है।
कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने आरोपी और श्रद्धा के बीच रिश्ते पर भी प्रकाश डाला। अधिकारियों ने अदालत को बताया कि उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रहना शुरू किया और वो खुद को विवाहित बताते थे। इस संबंध में कई लोगों ने गवाही दी थी। मई 2019 से मार्च 2022 के बीच उनके रिश्ते में खटास आई, जिस वजह से श्रद्धा को आफताब ने मारा। इसके लिए उसने पुलिस के पास शिकायत की थी।
18 मई को उसकी श्रद्धा से बहस हुई और उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए। उसकी बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए आफताब ने बड़ी फ्रिज, चाकू, केमिकल आदि खरीदे थे। पुलिस ने अदालत को ये भी बताया कि आफताब ने वॉकर की हत्या करने के एक हफ्ते के अंदर अन्य महिलाओं से संबंध बनाए और उनको श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट में दी। वो महिला भी जांच में शामिल हुए और दो गवाहों ने अंगूठी की पहचान की।












Click it and Unblock the Notifications