Shraddha Case: तिहाड़ जेल में बंद आफताब का ठंड से हो रहा बुरा हाल, कपड़े खरीदने के लिए मांगे ATM कार्ड
श्रद्धा केस में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला का ठंड के मारे बुरा हाल हो रखा है। ऐसे में अब आरोपी के वकील ने सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए उसके क्रेडिट कार्ड और और डेबिट कार्ड की मांग की है।

श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। यहां उसका सर्दी से बुरा हाल हो रखा है। अब आफताब ने सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड और और डेबिट कार्ड की मांग की है। इसके लिए आरोपी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूनावाला के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पुलिस के पास हैं। आवेदन में कहा गया है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आरोपी सर्दियों के मौसम में कपड़े और रोजमर्रा की चीजें खरीद सकता है।

सर्दी से जूझ रहा आफताब
बताते चलें कि आफताब ने जो आवेदन कोर्ट में दिया है, उसमें कहा गया है कि आरोपी तिहाड़ जेल में कड़ाके की सर्दी से जूझ रहा है और सर्दियों में पहनने के लिए उसके पास कपड़े नहीं हैं। इसलिए रोजमर्रा के सामान के साथ-साथ गर्म कपड़े खरीदने के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है।

आरोपी के वकील ने क्या कहा?
आरोपी आफताब के वकील एमएस खान ने अदालत से कहा कि ये बहुत जरूरी मामला है। गिरफ्तारी के बाद आफताब के परिवार ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ दिए। उन्हें जरूरी चीजों और गर्म कपड़ों के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। पूनावाला के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पुलिस के पास हैं। आवेदन में कहा गया है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आरोपी सर्दियों के मौसम में कपड़े और रोजमर्रा की चीजें खरीद सकता है।

9 नवंबर से हिरासत में आफताब
आफताब के वकील ने कहा कि उसका मुवक्किल 9 नवंबर 2022 से हिरासत में है और उसके पास सर्दी के मौसम के कपड़े भी नहीं हैं। वकील ने आगे कहा कि आफताब को कपड़े खरीदने की सख्त जरूरत है। उसके बैंक अकाउंट में कुछ पैसे हैं, लेकिन डेबिट और क्रेडिट कार्ड पुलिस के पास हैं।

अदालत में किया गया था पेश
बताते चलें कि कोर्ट ने कहा कि इस अर्जी पर आने वाली 10 जनवरी को विचार किया जाना है। कोर्ट ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत भी चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पूरी करने के बाद आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया था।

आसपास के जंगलों में फेंका शव
गौरतलब है कि 28 साल के आफताब पूनावाला ने 18 मई को दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी में अपने किराए के घर पर अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस की मानें, तो आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए और शव के टुकड़ों को दक्षिणी दिल्ली और उसके आसपास के जंगलों में फेंक दिया।

भाई और पिता से मैच हुए श्रद्धा के सैंपल
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के कुतुब मीनार और छत्तरपुर में जंगली इलाकों में पाए गए हड्डियों के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। ये सैंपल अब श्रद्धा के पिता और भाई से मैच हो गए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications