मोदी के कैबिनेट फेरबदल का श्राध व पितृपक्ष कनेक्शन

मोदी के कैबिनेट फेरबदल में श्राध और पितृ पक्ष का रखा जाएगा विशेष खयाल, जल्द हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल, कई नामों पर चल रही है चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल करने जा रहे हैं, लेकिन इस फेरबदल की तारीख काफी अहम होने वाली है। कैबिनेट में फेरबदल की तारिख को निर्धारित करने में श्राध, पित्र पक्ष का विशेष खयाल रखा जाएगा। दोनों ही तारीखों को भारतीय शास्त्रों के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है। श्राध और पित्र पक्ष 6 से 19 सितंबर के बीच रहेगा। लिहाजा मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल में यह अहम भूमिका निभाएगा।

चीन यात्रा से पहले हो सकता है विस्तार

चीन यात्रा से पहले हो सकता है विस्तार

अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी तरह का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह किन मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में जगह देंगे या फिर किसे कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। सूत्रों ने वनइंडिया को बताया कि कैबिनेट में फेरबदल पीएम मोदी के चीन की यात्रा से पहले कर दिया जाएगा। पीएम मोदी 3 सितंबर को चीन में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। पीएम मोदी 3 से 5 सितंबर के बीच चीन में होंगे, इस दौरान वह चीन से लौटते वक्त म्यांमार भी जाएंगे।

पिछले वर्ष हुआ था कैबिनेट में फेरबदल

पिछले वर्ष हुआ था कैबिनेट में फेरबदल

इससे पहले आखिरी बार पीएम मोदी की कैबिनेट में जुलाई 2016 को फेरबदल हुआ था, हालांकि उस वक्त बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन इस बार कैबिनेट में फेरबदल काफी अहम हो गया है क्योंकि रक्षा मंत्रालय का जिम्मा अरुण जेटली संभाल रहे हैं, मनोहर पर्रिकर के गोवा जाने के बाद यह मंत्रालय पूर्ण कालिक रक्षामंत्री की बाट जोह रहा है। इसके अलावा वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद शहरी विकास मंत्रालय का भी पद खाली हो गया है।

अमित शाह ने नेताओं से की मुलाकात

अमित शाह ने नेताओं से की मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट में फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राजीव प्रताप रूडी और उपेंद्र कुशवाहा से अलग-अलग मुलाकात की थी। भाजपा के भीतर अलग-अलग सूत्रों की मानें तो अभी तक कैबिनेट में फेरबदल की तारीख तय नहीं हुई है, कोई भी कुछ स्पष्ट रूप से कहने को तैयार नहीं है। पार्टी के अन्य सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में फेरबदल काफी लंबे समय से लंबित पड़ा था, एक सूत्र का कहना है कि यह फेरबदल 19 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+