जयपुर में फैशन शो के दौरान एक्ट्रेस सोनल चौहान और शमिता शेट्टी के साथ बदसलूकी
आयोजक ने शमिता शेट्टी के साथ बहस किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया, वह (शमिता) भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी। आयोजक शमिता शेट्टी और उनकी टीम से खाने के बिल के संबंध में बहस कर रहा था।
नई दिल्ली। फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ जयपुर में एक फैशन कार्यकम में दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें परेशान किया गया। बदसलूकी करने वाला कोई और नहीं बल्कि कार्यक्रम का आयोजक ही था। इस बात का दावा खुद सोनल चौहान ने किया है। जानकारी के मुताबिक एक फैशन शो में सोनल चौहान बतौर शो स्टॉपर बनने के लिए आमंत्रित की गई थीं। अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने बताया कि वह अब किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोच-समझ कर ही करार करेंगी।

आयोजक को मिलेगा सबक
सोनल चौहान के करीबी सूत्रों ने बताया कि "सोनल और उनकी टीम को आयोजक ने उचित तरीके से ठहराने का भरोसा दिलाया था, कुछ कारणों से हम आयोजक का नाम नहीं लेना चाहेंगे। उसने कहा, ‘कृपया आ जाएं, सब कुछ बुक हो चुका है'.. लेकिन कोई भी तैयारी नहीं थी। उम्मीद करता हूं कि आयोजक को सबक मिल गया होगा और वह दोबारा किसी के साथ ऐसा नहीं करेगा"।

शमिता शेट्टी भी थी शो का हिस्सा, उनसे भी हुई बदसलूकी
सूत्र ने यह भी दावा किया कि आयोजक ने शमिता शेट्टी के साथ बहस किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया, वह (शमिता) भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी। आयोजक शमिता शेट्टी और उनकी टीम से खाने के बिल के संबंध में बहस कर रहा था। सूत्र ने कहा कि कोई भी अगर अपनी टीम के साथ आता है तो उसकी देखभाल और उसे खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी बनती है, ऐसे में आयोजक का रवैया अभिनेत्री और उनकी टीम के प्रति सरासर गलत था।

अपने एक दीवाने के चलते भी परेशान हो चुकी हैं सोनल
सोनल चौहान का दीवाना है, जो हमेशा सोनल को लाल गुलाब भेजता है, वो भी हजारों की संख्या में। सोनल इंस्टाग्राम पर कई बार इस फैन की चर्चा कर चुकी हैं। अभी हाल ही में सोनल ने इंस्टाग्राम पर फूलों के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह लाल गुलाब के फूलों से घिरी नजर आ रही थीं।

क्या कहा था सोनल ने
सोनल ने तस्वीर के साथ लिखा था कि '8 हजार लाल गुलाब... और मैं अभी तक नहीं जानती कि तुम कौन हो।' इससे पहले भी सोनल इसी तरह गुलाबों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, सोनल को इस फैन के बारे में खुद ही कुछ नहीं पता है, लेकिन जब भी उनका यह फैन लाल गुलाब भेजता है।

क्या कहा था सोनल ने
सोनल ने तस्वीर के साथ लिखा था कि '8 हजार लाल गुलाब... और मैं अभी तक नहीं जानती कि तुम कौन हो।' इससे पहले भी सोनल इसी तरह गुलाबों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर चुकी हैं। हालांकि, सोनल को इस फैन के बारे में खुद ही कुछ नहीं पता है, लेकिन जब भी उनका यह फैन लाल गुलाब भेजता है।












Click it and Unblock the Notifications