लालकिले पर भाषण के मामले में पीएम मोदी का रिकॉर्ड
लालकिले पर प्रधानमंत्री के सबसे लंबे और सबसे छोटा भाषण, पीएम मोदी हैं सबसे आगे लंबा भाषण देने वालों में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 15 अगस्त के मौके पर लालकिले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण दिया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने चौथी बार लालकिले से देश को संबोधित किया है। लेकिन इस बार पीएम मोदी ने अपने भाषण को पिछले भाषणों की तुलना में काफी छोटा किया है और इसके पीछे की वजह काफी खास है।
इसे भी पढ़ें- लालकिले पर पीएम मोदी के साफे का सफर, हर बार बदला रंग

पीएम मोदी ने निभाया पल
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो पर मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं, इस दौरान वह तमाम श्रोताओं के पत्र और सुझाव को शामिल करते हैं। इसी दौरान एक श्रोता ने पीएम मोदी से निवेदन किया था कि वह अपना भाषण लंबा नहीं करें, उनका भाषण काफी लंबा होता है। जुलाई में मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने श्रोताओं से वायदा किया था कि वह इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना भाषण छोटा करेंगे।

56 मिनट में खत्म किया भाषण
मन की बात के दौरान किए अपने भाषण पर अमल करते हुए पीएम मोदी ने आज एक घंटे से भी कम का भाषण दिया, उन्होंने अपना भाषण सिर्फ 56 मिनट में खत्म कर दिया। वहीं अगर पीएम के पहले भाषण पर नजर डालें तो पीएम ने पहले की तुलना में अपने भाषण का समय काफी कम किया है। पहली बार भाषण6 देते हुए जहां पीएम मोदी ने 65 मिनट तक देश को संबोधित किया तो आने वाले सालों में उनके भाषण का समय हर बार बढ़ता रहा। लेकिन इस बार पीएम ने परंपरा तो तोड़ते हुए अपने भाषण को काफी छोटा किया है।

आईए डालते हैं 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्र द्वारा दिए गए सबसे लंबे और सबसे छोटे भाषण पर
नरेंद्र मोदी 2014- 65 मिनट
नरेंद्र मोदी 2015- 86 मिनट
नरेंद्र मोदी 2016- 94 मिनट
नरेंद्र मोदी 2017- 56 मिनट
मनमोहन सिंह 2005- 50 मिनट
अटल बिहारी वाजपेयी 2002- 30 मिनट
जवाहर लाल नेहरू 1947- 72 मिनट












Click it and Unblock the Notifications