जम्मू कश्मीर: शोपियां ढेर जैश का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी, पाकिस्तान का था रहने वाला
श्रीनगर। शनिवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आने वाले गांव बोनबाजार इलाके में चल रहा था। सारी रात चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए थे। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

एक स्थानीय आतंकी भी मारा गया
मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस एनकाउंटर में जो दो आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक मुन्ना लाहौरी है। लाहौरी पाकिस्तान का रहने वाला था और जैश का टॉप कमांडर था। मुन्ना लाहौरी के अलावा एनकाउंटर में जो एक और आतंकी मारा गया है वह कश्मीर का ही रहने वाला था। सुरक्षाबलों इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। शोपियां के बोनबाजार में सेना की 23 पैरा और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की तरफ से कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग की गई । एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि इलाके में आतंकियों के छिपे होने के बारे में जानकारी मिली थी और इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही सर्च टीमें पहुंचीं आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि अभी दो से तीन आतंकी घिरे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications