शूटर चैंपियन कोनिका लायक ने मौत को लगाया गले, कभी राइफल गिफ्ट कर मदद करने वाले सोनू सूद ने दुख में लिखी ये बात
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। झाारखंड की शूटिंग चैपिंयन कोनिका लायक पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में महिला छात्रावास में मृत पाई गई। उनका शव छात्रावास में रूम के अंदर बल्ली से लटका मिला। ये वो चैंपियंन शूटर है जिन्हें कुछ महीने पहले जरूरतमंदों के मसीहा एक्टर सोनू सूद ने ढाई लाख की राइफल देकर उनकी मदद की थी। बता दें पिछले चार महीने में चौथा भारतीय निशानेबाज है जिसने मौत को गले लगा लिया है।

कोनिका लायक को लगा था ये झटका
झारखंड शूटिंग चैंपियन बंगाल में मौत के बाद उनके कोच पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता जॉयदीप कर्माकर ने मीडिया को बताया कि अक्टूबर में कोनिका लायक को तब झटका लगा जब उन्हें जीवी मावलंकर प्री-नेशनल इवेंट में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा कि झारखंड की 2020 की 10 मीटर एयर राइफल स्टेट चैंपियन कोनिका लायक बुधवार सुबह हावड़ा जिले के बल्ली में एक महिला छात्रावास के अंदर लटकी मिलीं।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
अभिनेता सोनू सूद ने इस साल की शुरुआत में प्रशिक्षण के लिए नई राइफल दिए जाने के बाद मशहूर हुईं 28 वर्षीय लयाक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने में विफल रहने के बारे में लिखा है। बल्ली पुलिस स्टेशन ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।

सोनू ने लाकर दी ढाई लाख की राइफल
बता दें 27 जनवरी को शूटर कोनिका लायक ने ट्वीट कर लिखा कि 11वें झारखंड स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2020 में मैंने एक गोल्ड और एक सिल्वर जीता, लेकिन झारखंड सरकार से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हेमंत सोरेन, सोनू सूद और झारखंड खेल विभाग को टैग कर मदद की गुहार लगाई। इस ट्वीट पर 10 मार्च को सोनू की नजर पड़ी और उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं आपको राइफल दूंगा। आप देश को मेडल दे देना। आपकी राइफल आप तक पहुंच जाएगी। इसके बाद सोनू सूद ने प्रक्टिस के लिए ढाई लाख की राइफल भेट की थी।
आज सिर्फ मेरा नहीं,
— sonu sood (@SonuSood) December 16, 2021
सिर्फ धनबाद का नहीं,
पूरे देश का दिल टूटा है। 💔 https://t.co/gD3Qb7UAel
सोनू सूद ने मौत की खबर सुनकर लिखी ये पोस्ट
सोनू सूद ने लायक की मौत की खबर को पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त करते हुए लिखा आज सिर्फ मेरा नहीं, सिर्फ धनबाद का नहीं, पूरे देश का दिल टूटा है।
इंडिया का ओलंपिक मेडल पक्का 🏅
— sonu sood (@SonuSood) June 26, 2021
बस अब दुआओं की जरूरत.@SoodFoundation 🇮🇳 https://t.co/NkoRkDfvAx
चौथे भारतीय निशानेबाज जिसने की है ऑत्महत्या
लायक के कोच कर्मकर ने कहा लायक चार महीने में लायक आत्महत्या से मरने वाले चौथे भारतीय निशानेबाज हैं। सितंबर से अब तक पंजाब के तीन निशानेबाजों ने अपने ही आग्नेयास्त्रों से खुद को गोली मार ली। यह निश्चित रूप से देश की निशानेबाजी खेल बिरादरी के लिए एक बुरा समय है। हो सकता है कि मनोवैज्ञानिक इस पर अधिक प्रकाश डाल सकें। सितंबर में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले नमनवीर सिंह बराड़ ने मोहाली में खुदकुशी कर ली थीअक्टूबर में राज्य स्तरीय निशानेबाज हुनरदीप सिंह सोहल ने खुद को गोली मार ली थी। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली खुशसीरत कौर संधू की 8 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications