दिल्‍ली के 'जय-वीरू' पुलिस के हत्‍थे चढ़े, 1 साल में 60 गाडि़यों पर किया था हाथ साफ

नई दिल्‍ली। बदमाशों के बीच जय और वीरू के नाम से पहचाने जाने वाले दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने दस वाहन बरामद किये हैं। दोनों बदमाश आकाश उर्फ लक्की गैंग के सदस्य हैं। आकाश को बीते साल दिसंबर माह में गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इनकी पहवान प्रवीण उर्फ पिंटू उर्फ जय (23) और सुरेश उर्फ भौंचू उर्फ वीरू (35) के रूप में हुई। आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि इन दोनों ने एक साल के अंदर 50-60 गाडि़यों पर हाथ साफ कर उन्‍हें ठिकाने लगा चुके हैं।

दिल्‍ली के 'जय-वीरू' पुलिस के हत्‍थे चढ़े, 1 साल में 60 गाडि़यों पर किया था हाथ साफ

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुख्यात वाहन चोर वाहन खपाने के लिए द्वारका सेक्टर-24 इलाके में आएंगे। पुलिस टीम ने सात फरवरी को वैगन आर कार से आए जय को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच कार और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसने बताया कि वह वीरू के साथ वाहन चोरी करता था। इसके बाद पुलिस ने वीरू को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की एक कार और मोटरसाइकिल बरामद हुर्ह।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बदमाश हमेशा एकसाथ रहते थे। गाड़ियां भी मिलकर चोरी करते थे। वीरू के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी के तीन केस दर्ज हैं। चोरी केस में गिरफ्तार होने के बाद दोनों भौंडसी जेल में बंद रहे। जेल में उनकी मुलाकात कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ लक्की से हुई। जय और वीरू की यह जोड़ी उसके गैंग में शामिल बरामद कारों में होंडा सिटी, बोलेरो, इको व मोटरसाइकिल में बुलेट व अपाचे शामिल हैं। दोनों आरोपी आकाश लक्की गिरोह के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+