जनता दरबार के दौरान बिहार सीएम जीतन राम मांझी पर फेंका गया जूता

पटना। अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी पर सोमवार को जूता फेंकने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्‍त सामने हुई जब मुख्‍यमंत्री मांझी जनता दरवार लगाकर लोगों की समस्‍या सुन रहे थे। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जूता फेंकने वाले व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi

जानकारी के मुताबिक जूता फेंकने वाले शख्स का नाम अमित बोस बताया जा रहा है जो बिहार के छपरा का ही रहने वाला है। दरअसल आज मांझी ने पटना में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार बुलाया था। जिसमें छपरा का एक बेरोजगार युवक अपनी गुहार लेकर आया था, लेकिन उसे मांझी से मिलने का मौका नहीं मिला तो वो नाराज हो गया।

नाराज युवक ने मांझी पर जूता फेंक दिया हालांकि युवक का जूता मांझी को लगा नहीं क्योंकि वो काफी दूर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने फिलहाल युवक को गिरफ्तार में ले लिया है। उल्‍लेखनीय है कि राजनेताओं पर जूता फेंकने की घटना इससे पहले भी हो चुकी है। बीते साल पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने जूता उछाल दिया था। जबकि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी उन राजनेताओं में शुमार हैं, जिन पर जूता फेंका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+