मरीज स्ट्रेचर समेत गिरा लिफ्ट में, दो टुकड़े होने से बचा, Viral Videoदेख लोग हो गए दंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जा रहे मेडिकल स्टाफ से बड़ी गलती हो जाती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि एक मरीज को लिफ्ट में ले जाते समय बड़ा हादसा हो जाता है। दरअसल जब मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर लिफ्ट में अस्पताल के कर्मचारी पहुंचते हैं तभी अचानक लिफ्ट नीचे जाने लगती है और मरीज स्ट्रेचर समेत लिफ्ट में गिर जाता है और उसका शरीर दो टुकड़ों में कटते-कटते बच गया। वीडियो देखकर हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि ऊपर वाले की कृपा है कि आदमी बच गया।
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर लिफ्ट में ले जाया जा रहा है। इसी दौरान यह हादसा होता है। हादसे का वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया। मरीज के साथ स्ट्रेचर पर दो अस्पताल के कर्मचारी भी हैं। जैसे ही मरीज का स्ट्रेचर लिफ्ट में आधा अंदर जाता है, लिफ्ट नीचे जाने लगती है और मरीज स्ट्रेचर समेत लिफ्ट में गिर जाता है।
स्ट्रेचर के नीचे गिरते ही एक महिला दौड़ती है, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाती है और मरीज लिफ्ट में गिर जाता है। सौभाग्य से वह बड़े हादसे से बच जाता है। एक यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, यह काफी खतरनाक है। हालांकि लिफ्ट में गिरने के बाद मरीज का क्या होता है अभी यह साफ नहीं हो सका है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोग अबतक देख चुके हैं। इस वीडियो को 26 दिसंबर को शेयर किया गया था। कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अस्पताल की लापरवाही करार दिया है। एक यूजर ने लिखा पहली बात तो यह आखिर अस्पताल में इतनी खराब स्थिति क्यों है, दूसरी वह लिफ्ट इस स्ट्रेचर के साइज के लायक नहीं थी, तीसरी बात यह हादसा बड़े हादसे से पहले एक चेतावनी है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर इसकी तुलना फाइनल डेस्टिनेशन और ग्रेज एनॉटमी से की है।












Click it and Unblock the Notifications