महाराष्ट्र हिंसा: जब हाथ में पत्थर लेकर निकला बच्चा, VIDEO वायरल
Recommended Video

मुंबई। पुणे हिंसा के कारण सुलग रहे महाराष्ट्र पर अब सियासी बयान दिए जा रहे हैं, नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है तो वहीं सोशल मीडिया पर बहुत सारे ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो हिंसा की अलग ही कहानी कह रहे हैं, जिसे देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और दुख भी होगा। ऐसा ही एक वीडियो है, जिसमें एक छोटा बच्चा हाथ में पत्थर लेकर प्रदर्शनकारियों पर फेंकने जा रहा है। जब एक रिपोर्टर उससे पूछता है कि ये पत्थर लेकर कहां जा रहे हो तो वो जवाब देता है कि वो मराठों को पीटने जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी तीखी प्रतिक्रियाएं दी है, उनका कहना है कि बच्चों के दिमाग में लोग अभी से जहर भर रहे हैं जो कि गलत है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने भी दावा किया है कि राज्य में किसी भी दलित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर दलित व्यक्ति के मौत की झूठी खबर फैलाई जा रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने वाला वीडियो अपलोड कर रहे हैं तो ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है, लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है।
बसों में तोड़फोड़ हुई तो लोकल ट्रेनों पर पथराव हुआ
मालूम हो कि महाराष्ट्र बंद के दौरान कई बसों में तोड़फोड़ हुई तो लोकल ट्रेनों पर पथराव हुआ है, यहीं नहीं कहीं बसों को जलाया गया। कहा जा रहा है कि सरकार उपद्रवियों की पहचान कर रही है और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खबर है कि अब तक 300 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications