ट्रैक पार कर रहे किसान के ऊपर से गुजर गई 30 डिब्बों वाली मालगाड़ी, फिर क्या हुआ देखें VIDEO

नई दिल्ली। कहते हैं 'जाको राके साईंयां, मार सके ने कोय'। ऐसी ही कहावत चरितार्थ हुई कर्नाटक के बागलकोट रेलवे स्टेशन पर। हुआ यूं कि यहां एक बुजुर्ग किसान रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक ही एक मालगाड़ी ट्रेन आ गई। जानकारी के मुताबिक, किसान को कम सुनाई देता था जिसकी वजह से वह मालगाड़ी की आवाज सुन नहीं सका। हालांकि जैसे ही ट्रेन बुजुर्ग किसान के पास वो तुरंत ही ट्रैक पर लेट गए। इस बीच करीब 30 डिब्बों वाली मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजरने लगी। आखिर किसान क्या हुआ, इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कर्नाटक के बागलकोट रेलवे स्टेशन की घटना

कर्नाटक के बागलकोट रेलवे स्टेशन की घटना

ये चौंकाने वाला मामला कर्नाटक के बागलकोट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां एक बुजुर्ग किसान के ऊपर से करीब 30 डिब्बों वाली मालगाड़ी गुजर गई, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि उन्हें एक खरोच तक नहीं आई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा कि कैसे ये बुजुर्ग किसान मालगाड़ी के नीचे आने के बाद भी एक एकदम सुरक्षित बाहर निकल आते हैं।

ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

पूरी घटना सामने आने पर बुजुर्ग किसान के करीबियों ने बताया कि जिस समय वो ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान एक मालगाड़ी आ गई। हालांकि, बुजुर्ग किसान को कम सुनाई देता था, इस कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए। जैसे ही ट्रेन उनके करीब पहुंची तुरंत ही आस-पास खड़े लोगों ने उन्हें ट्रैक पर लेट जाने का इशारा किया। तुरंत ही बुजुर्ग किसान ट्रैक पर लेट गए।

30 डिब्बों की ट्रेन गुजरने पर किसान के साथ क्या हुआ, देखिए VIDEO

इसके बाद मालगाड़ी के डिब्बे उनके ऊपर से गुजरने लगे। हालांकि किसान इस दौरान चुपचाप लेटे रहे। बीच में जरूर में मालगाड़ी धीमी होने पर किसान को लगा कि वो उठ जाएं लेकिन लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें चुपचाप लेटे रहने के लिए कहा। सभी ट्रेन के गुजरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब 30 डिब्बों वाली ट्रेन जब गुजर गई तब सभी बबुजुर्ग सही सलामत उठ खड़ा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+