35 साल के व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची से रचाई शादी
जयपुर। यूं तो बाल-विवाह पर कोर्ट में रोक हैं लेकिन अभी भी देश के कुछ इलाकों में धड़ल्ले से बाल-विवाह हो रहे हैं, इस कुप्रथा का साक्षात उदाहरण सामने आया जयपुर में जहां के एक गांव में 35 साल के आदमी ने 6 साल की बच्ची के साथ शादी करने की जुर्रत की।
खबर है कि चितौडगढ़ जिले में गंगरार की सोनियान पंचायत के एक वार्ड सदस्य ने अपने से 29 साल छोटी मासूम बच्ची के साथ शादी की और जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो वह फरार हो गया है। मामले को तूल पकड़ते के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव की ही 6 साल की बच्ची से गत बुधवार को बच्ची के परिजन की मौजूदगी में विवाह करने की सूचना मिली है। हालांकि आरोपी के घरवालों की गिरफ्तारी भी अभी नहीं हुई है।
Read: भारत में शादी से जुड़ी कुछ अजब-गजब परंपरायें













Click it and Unblock the Notifications