Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय पूंजी बाजारों को अप्रैल में भी झटका, FPI ने 15,403 करोड़ रुपये निकाले

नई दिल्ली- अप्रैल महीने में भी भारतीय पूंजी बाजारों को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने झटका दिया है। लगातार दूसरे महीने भी भारतीय पूंजी बाजारों से इनके निकासी का सिलसिला जारी रहा। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर बीते महीने उन्होंने पूंजी बाजारों से कुल 15,403 करोड़ रुपये निकाल लिए। डिपोजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने एक अप्रैल से तीस अप्रैल के बीच शेयरों से शुद्ध रूप से 6,884 रुपये की निकासी कर ली, जबकि बॉन्ड या ऋण बाजारों से 8,519 करोड़ रुपये बाहर कर लिए। इस तरह से अप्रैल में पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 15,403 करोड़ रुपये बाहर हो गए।

Shock to Indian capital markets, FPIs withdraws Rs 15,403 cr in April also

बता दें कि एफपीआई ने पिछले मार्च महीने में रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी, जिसमें शेयरों और ऋण बाजार भी शामिल हैं। ग्रो के सह-संस्थापक और सीओओ हर्ष जैन के मुताबिक भारत में इस वक्त जो भी इंफ्लो आ रहा है, वह मुख्य रूप से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और फार्मा क्षेत्रों में ही आ रहा है। उन्होंने बताया है कि निकासी जारी रहने की वजह अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है और निवेशक ज्यादा सतर्कता बरत रहे हैं और वो अपना रिजर्व अमेरिकी डॉलर में रखना चाह रहे हैं। उनके अनुसार राहत की बात ये है कि हालांकि, अप्रैल में भी भारतीय पूंजी बाजारों से निकासी हुई है, लेकिन यह मार्च के स्तर से बहुत कम है। हालांकि, बाजारों में जो निराशा का माहौल बना हुआ है, उसको देखते हुए विदेशी निवेशक इस समय सतर्कता बरतेंगे ही। इसका अंदाजा भारतीय बाजारों में उनके निवेश के तरीके से भी लगता है।

उधर मॉर्निंगस्टार इंडिया के सीनियर एनालिस्ट मैनेजर रिसर्च, हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत कोविड-19 को तेजी से फैलने में अब तक रोकने में कामयाब रहा है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था की सेहत ठीक करने के लिए सरकार और आरबीआई ने जो कदम उठाए हैं, वह निवेशकों में अच्छा संदेश लेकर गया है। आगे लॉकडाउन में जो छूट दिए गए हैं, उससे घरेलू अर्थव्यवस्था किस तरह बढ़ती है, वह आगे उसपर भी नजर रखेंगे। क्योंकि, भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते इस तरह के ट्रेंड देखने को मिल सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+