शोभा डे ने उड़ाया रिक्शा चलाने वाले का मजाक, ट्विटर यूजर्स ने लगाई क्लास
अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं लेखक और सोशलाइट शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी चर्चा का कारण शोभा डे का एक ट्वीट है जिसपर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शोभा डे ने अपने एक ट्वीट में रिक्शा चलाने वालों का मजाक बनाया, जो लोगों को पसंद नहीं आया।
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं लेखक और सोशलाइट शोभा डे एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी चर्चा का कारण शोभा डे का एक ट्वीट है जिसपर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। शोभा डे ने अपने एक ट्वीट में रिक्शा चलाने वालों का मजाक बनाया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। ट्विटर यूजर्स ने शोभा डे निशाने पर लिया है।

लेखक शोभा डे एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में एक ट्वीट में उन्होंने रिक्शा चलाने वालों का मजाक बनाया, जिसने लोगों की भावनाएं आहत कर दी हैं। शोभा डे ने ट्विटर पर लिखा, 'रिक्शा चालक की बेटी ने हेप्टथलोन जीता... रिक्शा चालक ते बेटे ने 1000 रन बनाए... रिक्शा चालक की बेटी सीए बन गई... मेरे बच्चे अब मुझे रिक्शा चलाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें: शोभा डे ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा-केरल से ज्यादा लकी तो रवांडा है
शोभा डे का ये मजाक लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और यूजर्स ने इसे भद्दा बताया। यूजर्स ने लिखा कि ये एकदम बेहूदा मजाक है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल फनी नहीं था। खराब सेंस ऑफ ह्यूमर'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्हें अपने सेंस ऑफ ह्यूमर पर शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'बस जब तक इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलेंगी सांस भरने वाले 90 फीसदी लोग आपको कीड़े मकोड़े नजर आएंगे।'
ये भी पढ़ें: राधिका आप्टे को जोमैटो ने किया ट्रोल, नेटफ्लिक्स ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हुई बंद












Click it and Unblock the Notifications