शिवसेना ने बच्चों की मौत को बताया बाल हत्याकांड, मांगा इस्तीफा

शिवसेना ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा, पीएम मोदी को भी लिया आड़े हाथों

नई दिल्ली। गोरखपुर में जिस तरह से बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 33 बच्चों की मौत हो गई उसके बाद एनडीए सहयोगी और महाराष्ट्र में सरकार में सहयोगी शिवसेना ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शिवसेना ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए गोरखपुर कांड के बाल हत्याकांड बताया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि यह सामूहिक हत्याकांड है।

shivsena

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरेने सामना में अपने लेख में राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस का अपमान है। लेख में कहा गया है कि अगर यह घटना किसी और राज्य में हुई होती और केंद्र में किसी दूसरे दल की सरकार होती तो यूपी सरकार पर कार्रवाई हुई होती।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार पर भड़कीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, बोली- वाह, ये है तुम्हारा रामराज्य?

शिवसेना ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए लिखा कि गरीबों के दुख का नेताओं पर असर नहीं होता है, यह दुख दर्द ही गरीब आदमी के मन की बात है और यही देश की स्वतंत्रता का सबसे काला अध्याय है। शिवसेना ने यूपी की इस घटना के लइए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का इस्तीफा मांगा है। शिवसेना ने सिद्धार्थ नाथ सिंह के अगस्त में मौत के बयान पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केवल गरीबों के बच्चे क्यों मरते हैं, अमीरों के क्यों नहीं मरते हैं। लेख में लिखा गया है कि शुक्र है कि योगी सरकार ने माना कि बच्चों की मौत हुई वरना कहती बच्चों ने सांस लेना अपने आप बंद कर दिया था और स्वंत्रता दिवस का भाषण सुनने के बाद फिर से बच्चे सांस लेने लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+