धर्मांतरण पर शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला
मुंबई। धर्मांतरण का मुद्दा केंद्र सरकार के गले की हड्डी बनता जा रहा है। पिछले कई दिनों से विपक्षी दलों के लगातार हमले के बाद केंद्र सरकार की सहयोगी शिवसेना ने भी सरकार के लिए नयी मुसीबत खड़ी कर दी है। शिवसेना ने सामना में अपने लेख में धर्मांतरण को सही ठहराते हुए कहा है कि राजनैतिक दल इस मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

लेख में मुगल काल का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुगल काल में बड़ी संख्या में हिंदुओं को मुसलमान बनाया गया था वो जबरदस्ती। तो क्या ऐसे में यह सवाल नहीं उठता है कि जिन लोगों को जबरदस्ती मुसलमान बनाया गया है उन्हें उनके धर्म में फिर से वापस आने की इजाजत दी जानी चाहिए।
सामना में भाजपा के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि भाजपा इस मुद्दे का सरकार में आने से पहले ही समर्थन करती आयी है लेकिन सरकार में आने के बाद पार्टी इस मुद्दे पर भटक गयी है और फैसला नहीं ले पा रही है कि इस मुद्दे पर अपनी क्या राय रखे। साथ ही यह भी कहा गया है कि भाजपा को इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय के साथ आगे आना चाहिए।
सामना के इस लेख में प्रवीण तोगड़िया पर भी निशाना साधा गया है। लेख में लिखा गया है कि हालांकि मोहन भागवत और प्रवीण तोगड़िया के धर्मांतरण के लिए प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए लेकिन जिस तरह से तोगड़िया जल्दी में दिख रहे हैं वह केंद्र सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications