शिवसेना का निर्मला सीतारमण पर हमला, बताया सबसे कमजोर रक्षा मंत्री
मुंबई: भारतीय सेना के जवान औरंगजेब का आतंकियों ने पुलवामा से अपहरण कर लिया था और इसके बाद गोलियों से छलनी उनका शव पुलिस ने बरामद किया था जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इस घटना के बाद भाजपा की कश्मीर नीति भी निशाने पर है और देशभर में आतंकियों के सफाए को लेकर आवाजें बुलंद होने लगी हैं। जबकि शिवसेना ने भी सरकार पर हमला बोला है और रक्षा मंत्री को आड़े हाथों लिया है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जवान औरंगजेब की शहादत के बाद हमला बोलते हुए कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन एकदम प्रभावहीन हैं और कमजोर हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसे लोगों के हाथों में देश की सुरक्षा की कमान देकर हम और नुकसान कर रहे हैं।
शिवसेना प्रमुख ने उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है लेकिन हमारा नेतृत्व कमजोर है। 'सामना' के हवाले से कहा गया है कि औरंगजेब की शहादत पर कुछ लोग राजनीति करने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम ही नहीं सभी हिंदुओं को शहीद औरंगजेब की बहादुरी को सलाम करना चाहिए।
बता दें कि गुरुवार को अपहरण के घंटों बाद उनका शव पुलिस और सेना की एक टीम मे गुसु गांव में मिला था। यह गांव पुलवामा के कलामपोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर है। औरंगजेब के सिर और गले में गोली मारी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications