राम मंदिर के लिए अब कानून ना बना तो फिर कभी नहीं बनेगा: संजय राउत
राम मंदिर बनाने के लिए अभी कानून ना बना तो फिर कभी नहीं बनेगा: संजय राउत
नई दिल्ली। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि सरकार को संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का रास्ता साफ करना चाहिए। राउत ने कहा कि अगर अभी राम मंदिर के लिए कानून ना लाया गया तो फिर आगे कभी भी नहीं बन पाएगा। आज सरकार के पास बहुमत है। 2019 के चुनाव के बाद क्या स्थिति होगी, इस पर हम कुछ नहीं कह सकते।

राउत ने कह कि सुप्रीम राम मंदिर विवाद का हल नहीं निकाल सकता क्योंकि ये आस्था का मामला है। राउत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कानून लाना राजनीतिक इच्छाशक्ति का काम है और मैं समझता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसा कर सकते हैं।
संजय राउत ने सांसद असदुद्दीन औवेसी को राम मंदिर को लेकर कोई बयान ना देने की बात कही। राउत ने कहा, ओवैसी को हैदराबाद तक सीमित रहना चाहिए। राम मंदिर अयोध्या में बनेगा ना कि हैदराबाद, पाकिस्तान या ईरान में। औवेसी जैसे लोग मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। इससे पहले शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी राम मंदिर बनाने के लिए और इंतजार ना कर पाने की बात कह चुके हैं। ठाकरे ने अयोध्या यात्रा की भी बात कही है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लोगों से कहा था कि हमें अब राम मंदिर के निर्माण के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत केंद्र सरकार से मांग कर चुके हैं कि कानून लाकर मंदिर बनाया जाए क्योंकि इसमें अब और देर नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications