मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा, यहां हमारे जैसे सर्जन बैठे हैं: संजय राउत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में भी यह करने की कोशिश की थी, लेकिन ये लोग यहां विफल हो गए थे। इस तरह का कोई भी ऑपरेशन महाराष्ट्र में सफल नहीं होगा। यहां पर हमारे जैसे सर्जन ऑपरेशन थिएटर में बैठे हैं, अगर यहां पर कोई भी ऑपरेशन करने आता है तो उसका खुद का ऑपरेशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा।

बाईपास सर्जरी से बचाया महाराष्ट्र को

बाईपास सर्जरी से बचाया महाराष्ट्र को

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता अलग है, यहां 100 दिन पहले ही अभियान विफल हो चुका है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी ने इन लोगों की बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया था। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में बिल्कुल विपरीत विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आई हैं। हमने यहां पर ऐसे दलों के साथ सरकार बनाई है जहां शिवसेना हिंदुत्व की विचारधारा वाली पार्टी है, कांग्रेस व एनसीपी सेक्युलर विचारधारा वाली पार्टी हैं। लोग कयास लगा रहे थे कि यहां सरकार अधिक दिन तक नहीं चलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके अलावा कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात का भरोसा जताया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है और वह अपना बहुमत साबित करेंगे। लेकिन देखने वाली बात यह है कि आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस किस तरह से अपना बहुमत साबित करते हैं।

बयानबाजी का दौर तेज

बयानबाजी का दौर तेज

मध्‍य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति हो या सामान्य जीवन कोई शत्रु नहीं होता है, बल्कि परिस्थितियां ही केवल विपरीत होती हैं। हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम सुखद होंगे।" इस बयान के साथ शिवराज सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया। मध्‍य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति हो या सामान्य जीवन कोई शत्रु नहीं होता है, बल्कि परिस्थितियां ही केवल विपरीत होती हैं। हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम सुखद होंगे।" इस बयान के साथ शिवराज सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+