निंदा से काम नहीं चलेगा,आतंकियों के खिलाफ एक्शन ले मोदी सरकार-शिवसेना

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि सिर्फ निंदा करने से कुछ नहीं होगा, आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की जरुरत है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। कई राजनीतिक दलों ने सरकार को निशाने पर लिया है। शिवसेना का कहना है कि केवल निंदा करने से काम नहीं चलेगा सरकार को ठोस एक्शन लेना होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

निंदा से काम नहीं चलेगा,आतंकियों के खिलाफ एक्शन ले मोदी सरकार-शिवसेना

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि सिर्फ निंदा करने से कुछ नहीं होगा, आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने कहा था कि नोटबंदी का असर कश्मीर में आतंक पर पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, ना सर्जिकल स्ट्राइक का असर हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा आतंकवाद दुनिया में कहीं भी अस्वीकार्य है। अनंतनाग में हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को भी खरी-खरी सुनाई है।

इसी बीच खबर है कि सोमवार रात अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ है उसका बदला जल्‍द लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जिन आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया उनकी पहचान कर ली गई है। सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो जल्‍द ही इन आतंकियों को या तो पकड़ा जाएगा या फिर इनका खात्‍मा किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ उसके पीछे पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की साजिश थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने भी यह बात कही। उन्‍होंने इस आतंकी हमले के लिए लश्‍कर के आतंकी अबु इस्‍माइल खान का को मास्‍टरमाइंड बताया। इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोग घायल हैं। इस्‍माइल पाकिस्‍तान का रहने वाल है और उसे कश्‍मीर में लश्‍कर चीफ अबु दुजाना का उत्‍तराधिकारी माना जा रहा है। दुजाना कश्‍मीर में मोस्ट वांटेंड आतंकी है। हमले के लिए इस्‍माइल को हिजबुल मुजाहिद्दीन के स्‍थानीय आतंकियों ने मदद की थी। सुरक्षा बलों ने इस्‍माइल की तलाश तेज कर दी है। अबु इस्‍माइल साउथ कश्‍मीर में लश्‍कर का कमांडर है और सोमवार को उसने ही इस आतंकी हमले की पूरी साजिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+