आइटम विवाद: कमलनाथ ने शिवराज को लिखा पत्र, कहा-चुनावी मौनव्रत रखकर आप झूठ परोस रहे हैं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी पर दिए बयान को लेकर राजनीति में घमासान छिड़ गया है। इमरती देवी को आइटम बताने वाले बयान पर सीएम शिवराज चौहान ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। अब कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पत्र भेजा है। जिसमें कमलनाथ ने आइटम वाले बयान को शिवराज सिंह का चुनावी हथकंडा बताया है। कहा कि, चुनावी मौनव्रत रखकर आप झूठ परोस रहे हैं।

शिवराज अपनी चुनावी सभा में रोज झठू परोसते हैं: कमलनाथ

शिवराज अपनी चुनावी सभा में रोज झठू परोसते हैं: कमलनाथ

सीएम शिवराज सिंह चौहान को कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि, कमलनाथ ने लिखा है कि, प्रिय शिवराज सिंह चौहान जी, आपके द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी जी को लिखा गया एक पत्र मेरी जानकारी में आया है। जिस तरह आप अपनी चुनावी सभा में रोज झठू परोसते हैं, झठी घोषणाएँ करते हैं, झूठे नारियल फोड़ते है, इतना झठू बोलते है कि झठू भी शरमा जाता है, उसी प्रकार आपने इस पत्र में भी झठू को बढ़-चढ़कर रेखांकित किया है।

 मैंने किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया: कमलनाथ

मैंने किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया: कमलनाथ

डबरा की सभा में अपने संबोधन में मैंने किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया और फिर भी आपने उसे एक महिला मंत्री से जोड़कर पत्र में झठू परोस दिया। दूसरा जिस शब्द की ओर आप इंगित कर रहे है उस शब् के कई मायने हैं, कई तरह की व्याख्याए हैं। लेकिन सोच में खोट अनुसार आप और आपकी पार्टी अपनी मनमर्जी की व्याख्या कर झूठ परोसने लगे और जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इस सच्चाई को जानती है, कि आप येनकेन प्रकरेण अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव को वास्तिविक मुद्दों से भटका कर अनैतिक और पतित भावनात्मक राजनीति की ओर ले जा रहे हैं।

शिवराज को कमलनाथ ने दी नसीहत

शिवराज को कमलनाथ ने दी नसीहत

कमलनाथ नके लिखा कि मैंने अपने 40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सदैव महिलाओं का सम्मान किया है और सदैव महिलाओं का सम्मान करूंगा परंतु महिलाओं के सम्मान का दिखावा कर आपकी तरह कुत्सित राजनीति कभी नहीं करूंगा महिलाओं के सम्मान में आज तक मैंने कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं की। कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखने की जगह बेहतर होता कि आप अपनी पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखते और अपने नेताओं मंत्रियों के अपमानजनक बयान का जिक्र करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+