व्यापमं घोटाले में शामिल शिवराज सिंह और उमा भारती?

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार के लिए गले की फांस बने देश के व्यापमं घोटाले के बारे में एक बड़ी बात एबीपी न्यूज चैनल की ओर से कही जा रही है।

Shivraj Singh Chouhan, Uma Bharati, Suesh Soni involved in VYAPAM scam?

चैनल का दावा है कि के 6 दिसंबर, 2014 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसआईटी को एक एक्सेल शीट सौंपी थी जिसके हिसाब से इस मामले में देश की जल संसाधन मंत्री उमा भारती और खुद सीएम शिवराज सिंह का नाम है। लेकिन दोनों ही लोगों के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं है।

इसके बाद इस मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत बाजपेई का नाम था, जिस पर काफी हो हल्ला मचा तब जाकर उनकी गिरफ्तारी हुई है, लेकिन इस घोटाले के असली जनक से लोग और एसआईटी अभी भी कोसो दूर है।

इसके अलावा सूत्रों का दावा है कि बुधवार को एसटीएफ की हाई कोर्ट में पेश स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि उमा भारती के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने लायक सबूत मौजूद नहीं हैं लेकिन वो अभी भी जांच के घेरे में हैं।

क्या है व्यापमं घोटाला, जिसके चक्कर में हो चुकी हैं 45 मौतें?

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में हुए बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले का कवरेज करने दिल्ली से आए समाचार चैनल 'आजतक' के पत्रकार अक्षय सिंह की शनिवार की दोपहर को झाबुआ में मौत हो गई।

मौत किस कारण से हुई, अभी यह पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई है, विपक्ष इस मुद्दे पर सीबीईआई जांच की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+