VIDEO: पति के लिए वोट मांगने गईं शिवराज की साधना, महिला ने सुनाई खरी-खोटी
मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में प्रदेश में पार्टियां जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। पिछली तीन बार से प्रदेश की कमान संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए भी पार्टी और उनका परिवरा जोरों से प्रचार कर रहा है।
बुधनी। मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में प्रदेश में पार्टियां जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। पिछली तीन बार से प्रदेश की कमान संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए भी पार्टी और उनका परिवरा जोरों से प्रचार कर रहा है। हाल ही में उनकी पत्नी साधना सिंह अपने पति के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी में वोट मांगने पहुंचीं, जहां उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ा। साधना सिंह पर जनता जमकर बरसी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

महिला ने मुख्यमंत्री की पत्नी को सुनाई खरी-खोटी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह अपने पति के विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगने पहुंचीं। साधना सिंह जब जनता से वोट मांग रहीं थीं तब एक महिला उनपर जमकर बरस पड़ी। कुछ महिलाएं क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान थीं और इसका गुस्सा उन्होंने सीएम की पत्नी पर उतार दिया। महिला ने कहा कि वोट मांगने के समय सभी कहते हैं कि हो जाएगा, लेकिन पानी कभी नहीं मिलता।

असहज होकर निकल जाती हैं साधना सिंह
महिला कहती है, 'मैडम प्यासा मार डाला आपने।' इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई देता है कि महिला की शिकायत के बाद हर कोई उसे समझाने लगता है। वहीं मुख्यमंत्री की पत्नी भी महिला को समझाती दिखती हैं कि सभी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन इसके बाद वो भी थोड़ी परेशान हो जाती हैं और वहां से निकल जाती हैं।

कांग्रेस-भाजपा में इस बार कड़ी टक्कर
पिछले तीन बार से प्रदेश की कमान संभाल रहे शिवराज सिंह कभी अपने विधानसत्रा क्षेत्र में प्रचार के लिए नहीं जाते। उनके लिए ये काम उनकी पत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय और पार्टी कार्यकर्ता ही करते हैं। इस बार शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी से कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतारा है। कुछ सर्वों के अनुसार इस बार कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications