'गोद' में शिव-राज, सीएम साहब को पुलिसवालों ने गोद में उठाकर कराया नाला पार
भोपाल। मध्य प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति का जायदा लेने जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचें तो उन्हें पुलिसवालों का सहारा लेना पड़ा। पन्ना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान जब नाला पार नहीं कर पाएं तो वहां मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया।

सीएम साहब की पुलिसवालों की गोद में उठाने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिवराज सिंह चौहान जब भयानक बाढ़ से फैली अव्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तो खुद ही मुसीबत में फंस कर रह गए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्य भारी बारिश और बाढ़ के चपेट में हैं।
ऐसे में नदियों का रौद्र रुप न केवल आम जनता को बल्कि वीवीआईपी लोगों को भी परेशानी में डाल रहा है। शिवराज सिंह चौहान की इस तस्वीर को देखने के बाद तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। हलांकि शोसल मीडिया पर पुलिसवालों की गोद में शिवराज सिंह चौहान की फोटो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications